Jansath News: फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
Jansath News: । विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटके शव को उतरवार कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी करीब 23 वर्षीय रेनू पुत्री रमेश का विवाह विगत 21 अप्रैल को जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी युवक सचिन के साथ हुआ था। नवविवाहिता रेनू का उसके कमरे मे फांसी लगा शव लटका होने की खबर पूरे गांव मे जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस कुछ ही देर मे गांव तिसंग पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी फांसी पर लटके शव को उतरवाया तथा मृतका के परिजनो को इस मामले से अवगत कराया।
नवविवाहिता रेनू की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते जन तथा कुछ अन्य लोग कुछ टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर तिसंग पहुंच गए। मृतका के परिजनो ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। पुलिस व जिम्मेदार लोगो ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के आरोपी ससुर, सास व पति को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ जा सकेगा। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

