News
खबरें अब तक...

समाचार

यूपी एटीएस का खुलासाः धर्मांतरण का देशव्यापी सिंडिकेट चलाने का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, बहरीन से ट्रस्ट को मिले डेढ़ करोड़ रुपये
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। यूपी एटीएस ने बुधवार को मुजफ्फरनगर से अवैध धर्मांतरण का देशव्यापी सिंडिकेट चलाने के आरोपी प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार, उसे हवाला के जरिए विदेशों से फंडिंग की जाती थी। वह लोगों को प्रभावित कर शरीयत व्यवस्था लागू करने और जनसंख्या अनुपात बदलने के लिए वृहद स्तर पर धर्मांतरण करवा रहा था। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि मौलाना की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उस पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। फिलहाल मौलाना कलीम से एटीएस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य
यूपीएटीएस के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी दिल्ली में रहता है और विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य को अंजाम देता है जिसके लिए विदेशों से फंडिंग की जाती है। वह गैर मुस्लिमों को गुमराह और भयाक्रांत कर उन्हें धर्मांतरित करता है और फिर उन्हें भी इस कार्य में लगाता है। मौलाना कलीम जामिया इमाम वलीउल्ला नामक एक ट्रस्ट संचालित करता है। वह कई मदरसों की फंडिंग भी करता है जिसके लिए उसे विदेशों से भारी धनराशि हवाला के जरिए भेजी जाती है। मौलाना इन मदरसों की आड़ में पैगामे इंसानियत के संदेश देने के बहाने लोगों को जन्नत और जहन्नुम जैसी बातों का लालच या भय दिखाकर इस्लाम स्वीकारने के लिए प्रेरित करता है और बाद में इन्हें प्रशिक्षित कर अन्य लोगों का धर्मांतरण कराने का कार्य करता है।
एटीएस की छह टीमें जांच में लगीं
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार, अब तक की जांच में मौलाना के ट्रस्ट जमिया ईमाम वलीउल्लाह को बहरीन से 1.5 करोड़ रुपये सहित कुल तीन करोड़ रुपये की फंडिंग के साक्ष्य मिले हैं। एटीएस की छह टीमें मामले में जांच कर रही हैं। मौलाना कलीम लोगों में प्रचार कर रहा था कि शरीयत के अनुसार बनी व्यवस्था ही सबको न्याय दे सकती है।

 

पूर्व मंत्री विनोद कुमार तेजयांन का मुजफ्फरनगर में हुआ जोरदार स्वागत2 Min 14 |
मुज़फ्फरनगर। दलित किसान मजदूर सम्मेलन पूर्व राज्य मंत्री विनोद कुमार तेजयांन एडवोकेट द्वारा सहारनपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमे सपा हाईकमान के निर्देश पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तज़ा को शामिल होने की जिम्मेदारी मिली थी। दलित किसान मजदूर सम्मेलन में सहारनपुर शामिल होने जा रहे आकिल मुर्तज़ा अपने गाड़ियों के काफिले के साथ मेरठ से मुज़फ्फरनगर रामपुर तिराहा पहुंचे वहां मौजूद लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी वरिष्ठ सपा नेता सरताज राणा नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी युवजन सभा पूर्व अध्यक्ष राकिब कुरैशी मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा आदि ने राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तज़ा और उनके साथ मौजूद सपा के स्टार प्रचारक नोमान मुर्तज़ा का फूल मालाओं से शानदार स्वागत किया। स्वागत प्रोग्राम में मोहसिन अंसारी टीटूपाल रमन सलमान त्यागी मो० फ़राज़ शशांक त्यागी अविनाश सैनी मो० सलीम समीर आलम महमश ठाकुर ,नोशाद अली मामेश ठाकुर समीर आलम मुकुल त्यागी तनवीर अहमद इरशाद मलिक राजकुमार पप्पू प्रजापति अहसान अंसारी तनवीर अहमद सोनू कुमार सिंह आदि मौजूद रहे

 

वैक्सीनेशन कैंप लगाया
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर आज वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री राहुल वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र कुछल, चौधरी जगबीर सिंह और कुलवंत सिंहल ने किया। इस मौके पर बडी संख्या में लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने सभी से वैक्सीनेशन कराने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना को हराना है तो इस ओर ध्यान देना होगा।

 

डीएम ने समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जेल चौकी का नवीनीकरण व सौन्दर्यकरण का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार पर नई मंडी थाना क्षेत्र की जेल चौकी का नवीनीकरण व सौन्दर्यकरण का उद्घाटन एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने फीता काटकर किया।
जनपद के अंदर वर्षों पुरानी चौकियों और थानों का एसएसपी अभिषेक यादव के दिशा निर्देशन में नव निर्माण चल रहा है। इसी कड़ी में आज जेल चौकी का जेल चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह नागर ने नई तरीके से बनवा कर एसपी सिटी व जेल अधीक्षक से उद्घाटन कराया। वही नई जेल चौकी बनने से जेल चौकी कर्मचारियों व जेल चौकी इंचार्ज को रहने में आसानी होगी। इससे पहले जेल चौकी का बुरा हाल था। ना तो बाथरूम था वॉशरूम था ना ही किचन था और ना ही आराम करने के लिए कमरे थे। अब यह चौकी बन कर एक सुविधा पुलिस कर्मचारी को मिल गई है जिससे ड्यूटी के साथ-साथ फ्री होने के बाद आराम भी कर पाएंगे।

ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। जानकारी के अनसु गांधी कालोनी से आगे सरवट फाटक के समीप आज सुबह ट्रेन की चपेट मे आकर करीब 35 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादस पर दर्जनो लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही थाना जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचाननही नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी जा सके। इस दौरान अनेक लोग मौके पर उपस्थित रहे।

पुलिस ने बाईक चोर दबौचा
चरथावल। पुलिस ने बाईक चोर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सदर के निर्देशन मे थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की मौजूदगी मे सब इंस्पैक्टर योगेन्द्र सिह ने 18 सितम्बर 2021 को चरथावल ब्लॉक से चोरी की गई मोटर साईकिलसहित आरोपी राशिद पुत्र हसमत निवासी ग्राम छतैला थाना तितावी को चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर गांव कल्हैडी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। चरथावल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे एस.एच.ओ.एम.पी.सिह, उ.नि.योगेन्द्र सिह,हे.का.महेन्द्र सिह शामिल रहे।

 

अभिनंदन समारोह का आयोजन8 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के तत्वाधान में शिव मार्केट शिव चौक द्वारा नगर की प्रथम नागरिक अंजू अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक अशोक कंसल सयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से संजय मित्तल, महामंत्री प्रमोद मित्तल एवं विश्व दीप बिट्टू का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम मार्केट एसोसिएशन द्वारा पुष्प भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया तथा शिव मार्केट में टूटी हुई दुकानों को पुनः निर्मित करने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सभी अतिथियों ने अपने उद्गार प्रकट किए साथ ही चेयरमैन द्वारा नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों के साथ सदैव खड़े रहने का आश्वासन दिया गया। इसके लिए नगर पालिका एसोसिएशन द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिशु कांत गर्ग द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक वीरेंद्र अरोड़ा, भानु प्रताप अरोड़ा, किशन लाल नारंग, अमित गर्ग, संदीप कुमार, प्रवीण जैन, जसप्रीत सिंह, धीर सिंह, अनुज कुमार, विजय मदान, राजीव अरोड़ा, मोहम्मद असलम, विजय तनेजा, पीयूष तनेजा, राम नारायण, राजेंद्र अरोरा, संजीव संगम, महेंद्र नाथ अरोड़ा सुधांशु अरोड़ा एवं सभी मार्केट के प्रभारियों का विशेष सहयोग रहा।

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। आशीर्वाद बैंकट हॉल में सर्व वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय एके शर्मा का वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं जिला सह संयोजक केंद्र-राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग भाजपा, कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापार संगठन के पदाधिकारी सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, अविनाश त्यागी, प्रवीण जैन द्वारा माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

 

10 Min 11 |वाल्मीकि क्रान्ति दल में  गिहारा समाज के सैकड़ों लोग शामिल
मुजफ्फरनगर। सर्व समाज में बढ़ती वाल्मीकि क्रान्ति दल की लोकप्रियता को देखते हुए कंजर समाज (गिहारा समाज) के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जहां उनकी समस्याओ को प्रमुखता से उठाने और उनकी लड़ाई लड़ने की बात मंच से कही गई।
कंजर समाज (गिहरा समाज) के सैकड़ों लोग अपने समाज के प्रधान संजय गिहारा की अगुवाई में वाल्मीकि क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर के समक्ष शामिल हुए जहां उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी मलिन और निचली बस्ती की समस्याओं से रूबरू कराते हुए बताया कि उनकी बस्तियों में बारिश में पानी भर जाता है, नल कई साल से खराब पड़ा है, जल निकासी नहीं है, पक्की सड़क या सिमेंटेड खड़ंजा बनवाया जाए। जिस पर दीपक गम्भीर ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और चेयरपर्सन से मिलकर उनकी समस्याओं के निस्तारण प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया। कंजर समाज के लोगो ने वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों पूर्व मंत्री मदन लाल चंद्रा, श्रीपाल पाहिवाल, मनोज सौदाई एडवोकेट, नरेश नंदन वाल्मीकि, सोनू सरवट, गोपाल सुधाकर, कमल घावरी, माधव सिंह पाहिवाल, सुनील वैध, पी के सुधा, संजय रामपुरी, गोतम राम, सरलू, बबलू गाजावली, राहुल चिंडालिया, विनोद बिड़ला, सोनू पार्चा, सुधीर पार्चा, दिनेश शेरयार, रामाकांत चिंडालिया, नरेश मेहरोल, सोनू पाहिवाल को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र और संचालन गोपाल सुधाकर ने किया। कंजर समाज के कुलदीप भगत , सुभाष गिहारा, रवि गिहारा, विजयपाल गिहारा, बसंत बहोट, भाप्पे, शर्मिला, कुलवंती, सुरेशो, आनन्द, सतपाल, संजू, दाताराम, जितेंद्र गिहारा, प्रमोद, सुनील, विक्की, गिरधर, गोरधन आदि मौजूद रहे।

 

रैली निकालकर कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिय
चरथावल। विश्व शांति दिवस पर चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए जाति और मजहब से दूर रहना होगा। कॉलेज प्रांगण में मुख्य अतिथि एचएसओ एमपी सिंह और मेरठ सेवा समाज के जिला समन्वयक कुलदीप त्यागी ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली कॉलेज से शुरू होकर नगला राई, चरथावल कस्बा, राजीव मार्केट, बस स्टैंड होकर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। इससे पूर्व कॉलेज में गोष्ठी पर मुख्य अतिथि ने विश्व शांति दिवस मनाने के महत्व को बताया। जाति, मजहब और धर्म के नाम कुरीतियों से बचने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राचार्या सत्या वर्मा, प्रवक्ता, अतुल वर्मा, अमित गौतम, अनुज गौड़, सचिन, विनीत कुमार, सुनील कुमार, आंचल चौधरी, रीतू पांचाल आदि मौजूद रहे।

शत्रु संपत्ति पर प्रशासन ने कब्जा किया
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित जाट कॉलेज गौशाला कि ८२० मीटर की शत्रु संपत्ति पर प्रशासन द्वारा कब्जा लिया गया कार्रवाई जारी मौके पर एसडीएम सदर दीपक कुमार व तहसीलदार सदर अभिषेक राही नगरपालिका कि टीम व पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

 

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन13 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के दमनकारी हठवादी रवैय्ये के विरोध में आज पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में पूरी तरह कार्य ठप रहा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के हजारों कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियर और अभियंताओं ने २४ घंटे का पूर्ण कार्य बहिष्कार। कार्य बहिष्कार आज प्रातः ८ः०० बजे से प्रारंभ हुआ जो कल प्रातः ८ः०० बजे तक जारी रहेगा। कर्मचारियों और इंजीनियरों के अभाव में अनेक जिलों में बिजली व्यवस्था चरमराने के आसार है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष वी पी सिंह और महासचिव प्रभात सिंह ने बताया की विगत दिनों उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लगभग २३ जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं को बिना कारण बताए सुदूर पूर्वांचल और कुछ अन्य वितरण निगम स्थानांतरित कर दिया है। विद्युत अभियंता संघ और संघर्ष समिति कि यह स्पष्ट राय है कि अस्थाई बिजली संयोजन देने में यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और अनियमितता के दोषियों पर तदनुसार कार्यवाही की जानी चाहिए। किंतु बिना जांच पूरी हुए बड़े पैमाने पर अभियंताओं व जूनियर इंजीनियरों को सुदूर स्थानांतरित किया जाए स्पष्टतया उत्पीड़नात्मक कार्यवाही है। यह भी उल्लेखनीय है कि अधिकांश जूनियर इंजीनियर व अभियंता पहले ही ग्रेटर नोएडा व नोएडा से स्थानांतरित होकर पश्चिमांचल में अन्य स्थानों पर तैनात किये जा चुके हैं। ऐसे में इन सभी का बड़े पैमाने पर पुनः स्थांतरण किया जाना उत्पीड़न के अलावा और कुछ नहीं है। अभियंता पदाधिकारियों ने इस बात पर क्षोभ प्रकट किया कि विगत एक सप्ताह से पश्चिमांचल में चल रहे व्यापक आंदोलन के बावजूद पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने अभियंताओं से बातचीत करना तक जरूरी नहीं समझा जिससे स्पष्ट है की पावर कारपोरेशन प्रबंधन जानबूझकर बिजली निगमों में कार्य के स्वस्थ वातावरण को बिगाड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पश्चिमांचल या प्रदेश में कहीं भी आंदोलन के फलस्वरूप किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न किया गया तो प्रदेश के तमाम बिजली कर्मी मूकदर्शक नहीं रहेंगे और सीधी कार्यवाही करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। इस आशय का पत्र विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति पहले ही ऊर्जा मंत्री को प्रेषित कर चुकी है।
उन्होंने एक बार पुनः प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा से अपील की कि वे तत्काल प्रभावी हस्तक्षेप करें जिससे पावर कारपोरेशन के प्रबंधन के अलोकतांत्रिक तानाशाही रवैया पर अंकुश लग सके, उत्पीड़न की दृष्टि से किए गए सामूहिक स्थानांतरण रद्द हों और बिजली कर्मियों को कार्य का स्वास्थ्य वातावरण मिल सके।

 

मुजफ्फरनगर में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर रास्ता जाम, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज15 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। सम्राट मिहिर भोज का मुद्दा अब मुजफ्फरनगर में भी पैर पसारने लगा है। आज मुजफ्फरनगर में भी सैकड़ों युवाओं ने मिहिर भोज को लेकर आपत्ति जताई है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम को खुलवाने की कोशिश की, तो युवाओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का आनावरण करने आए है। जिसको लेकर पिछले कई दिन से विवाद चल रहा है। अभी तक सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर अपना सम्राट बताते है। लेकिन अब राजपूत समाज ने सम्राट मिहिर भोज को राजपूत बताते हुए अपना दावा ठोक दिया है। कल नोएडा में गुर्जर व राजपूत समाज के लोगों ने संयुक्त प्रेसकॉंफ्रेंस करके मामले को ठंडा करने का प्रयास किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों के पूर्वज एक रहे है इसलिए इस विवाद को तूल नहीं दिया जाएगा। क्योंकि गुर्जर व राजपूत दोनों में गौत्र भी एक है और पूर्वज भी दोनों के एक है। इसलिए दोनों ने सम्राट मिहिर भोज को अपना मानते हुए मामले को ठण्डा कर दिया था, पर आज मुजफ्फरनगर में युवाओं ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर दिया। सहारनपुर रोड़ पर राजपूत समाज के सैकड़ों युवाओं ने सहारनपुर हाइवे को जाम कर दिया। जब पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो युवाओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। प्रदर्शकारियों के पत्थरबाजी करने के बाद पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड को तितर बितर किया।

 

फुटबॉल खिलाडी का सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। अंडर १४ फुटबॉल खिलाड़ी का सीएफए चंडीगढ़ फुटबॉल एकेडमी में चयन होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने खिलाड़ी का शॉल माला पहनाकर सम्मान किया है और खिलाड़ी के उज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्राम पंचायत भोपा के एक मजदूर परिवार के बेटे का अंडर १४ टीम में चयन होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल द्वारा अपने कार्यालय पर बुलाकर सम्मान किया है जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भोपा गाँव से पहले भी एक खिलाड़ी भारत की फुटबॉल टीम में खेल रहा है तथा क्षेत्र का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन करने में लगा हुआ है भगवान से प्रार्थना है कि अंडर १४ में चयन होने वाले खिलाड़ी उज्जवल पुत्र राजकुमार भी मेहनत कर अपने देश का नाम रोशन करें मेरी खिलाड़ी के प्रति शुभकामनाएं हैं इस अवसर पर नीटू सहरावत विजय राठी तरुण धीमान कुणाल वालिया मंडल महामंत्री भाजपा प्रदीप निर्वाल शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

बुढाना के सुंदरीकरण के लिए २० प्रस्ताव पास
बुढ़ाना। नगर पंचायत की बैठक में एजेंडे के अनुसार नौ बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। विकास कार्यों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को कराने के लिए सुझाव भी दिए। कस्बे के सुंदरीकरण के लिए २० प्रस्ताव पारित हुए। इसके लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। कस्बे के योगपुरा रोड पर रोडवेज बस अड्डे के जीर्णाद्धार के लिए ३९ लाख रुपये की राशि की स्वीकृत की गई।
चेयरपर्सन बाला त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत की बैठक में क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान विधायक ने बताया कि कस्बे के योगपुरा रोड पर रोडवेज बस अड्डे के जीर्णाद्धार का कार्य शासन की स्वीकृति के पश्चात बोर्ड की बैठक में भी इसका प्रस्ताव पास हुआ। विधायक ने कहा कि बस स्टैंड के जीर्णाद्धार के लिए ३९ लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। कस्बे के वार्ड नंबर दो में अंबेडकर चौक के सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है। चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि एजेंडे के अनुसार आठ बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में कस्बे के सुंदरीकरण कराने के लिए तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डे के जीर्णाद्धार का कार्य जल्द ही पूरा करवाया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत के सभी सदस्य मौजूद रहे।

पुलिस ने वांछित दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश कुमार द्वारा वांछित बाल अपचारी अभियुक्त बोबी कान्त पुत्र ब्रहमजीत सिंह नि0 थाना कोतवाली नगर मु0नगर को मलिहा अड्डा रोहाना से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र सतवीर नि0 जटमुजारा थाना नई मण्डी मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त उस्मान उर्फ सोनू पुत्र मौ0 हनीफ नि0 रामनगर थाना रायपुर जनपद देहरादून को रोडवेज बस स्टैण्ड मु0नगर से गिरफ्तार किया गया।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तगण प्रिन्स पुत्र आजाद नि0 ग्राम रसूलपुर गढी थाना मीरापुर मु0नगर, आकाश पुत्र ब्रहम सिंह नि0 गुडम्ब थाना फलावदा जनपद मेरठ को कुतुबपुर झाल से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 चाकू नाजायज बरामद किया गया । इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र रव्न्दि्र नि0 ग्राम यारपुर थाना भवन जनपद शामली को अलीपुर कंला गेट से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 रामस्नेही द्वारा वांछित अभियुक्त ताहिर पुत्र कासिम नि0 ग्राम व थाना ककरौली मु0नगर को थाना गेट ककरौली से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी किये गये 02 भैसे बरामद किये गये।

जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाये
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उन योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने, जनता की शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने,भ्रामक सूचनाओं पर रोक तथा अल्प समयावधि में अधिकारियों े को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशो को व्हाटसऐप गु्रप के माध्यम से प्रेषित करने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में कलेक्ट्रेट परिसर मे स्थित डिस्ट्रिक्ट ई-गर्वनेन्स सेल में डीएम वार रूम की स्थापना की गयी है, जिसके सफल संचालन हेतु 04 तकनीति श्रमशक्ति नियुक्त किये जाने हेतु योग्य अभ्यर्थियां से दिनांग 09-09-2021 से आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसको दिनांक 25-09-2021 तक विस्तारित किया जाता है। उक्त पद विशुद्व रूप से संविदा आधारित है तथा जिलाधिकारी के विवेक पर निर्भर हैं। उक्त पद हेतु पात्रता मापदण्ड निम्नवत है। क्रम सं.01, तकनीकी सहायक की 04 रिक्तायों के लिए शैक्षिक योग्यता बी.सी.ए./एम.सी.ए./बी.टेक या ग्रेजुएट (एक साल का कम्प्यूटर डिप्लोमा या केवल कम्पयूटर साइंस/आई.टी.स्ट्रीम से )(क्षेत्रीय भाषा-हिन्दी तथा अंग्रेजी के टाईपिंग का ज्ञान)(न्यूनतम 25 शब्द/मिनट हिन्दी/अंग्रेजी टाईपिंग, न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव आई.टी/ई.गवर्नेन्स के क्षेत्र में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। उपरेक्त पद हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा अपना आवेदन पत्र/प्रोफाईल विवरण ई-मेल के माध्यम से अथवा डिस्ट्रिक्ट ई-गर्वेनेन्स सेल में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। चयनित एवं अर्ह अभ्यथियों को साक्षात्कार हेतु लेटर/ई-मेल द्वारा सूचित किया जायेगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों द्वारा निम्नलिखित डाक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे। जिनमें शैक्षिक योग्यता-वांछित योग्यतानुसार, कार्य अनुभव-अनुभव प्रमाण पत्र/ऑफर लेटर, शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों प्रयोग्तामक परीक्षा-न्यूनतम 25 शब्द/मिनट हिन्दी टाईपिंग, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस/इन्टरनेट/सोशल मीडिया/फोटो शॉप/कोरल ड्रा का ज्ञान-पत्रकारिता क्षेत्र में लेखन वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी। 25 सितम्बर 2021 को सांय 05 बजे तक होंगी।

 

सहकारी गन्ना विकास समिति मन्सूरपुर में १० दिवसीय कृषक मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। आज सहकारी गन्ना विकास समिति मन्सूरपुर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक श्री बृजेश कुमार राय तथा गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा द्वारा १० दिवसीय कृषक मेले का निरीक्षण किया गया। मेले में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जो मेले का आयोजन किया गया है उसमें गन्ना कृषकों के गन्ने का सर्वे सम्बंधित निस्तारण ,नाम पिता का नाम ,बैंक अकाउंट , मोबाइल नंबर आदि काउंटर लगाकर मेले में सभी डाटा का प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें समिति क्षेत्र के कृषक अपना आंकड़ा आकर देख रहे हैं और संतुष्ट हो रहे हैं जिनकी समस्या है वह समस्या लिपिबद्ध की जा रही है । तथा उसका निस्तारण कराया जा रहा है साथ ही साथ कृषक का घोषणा पत्र ऑनलाइन समिति में भरवाया जा रहा है। प्रदर्शन में परिषद के समस्त गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक भी सहयोग कर काउंटर संचालित कर रहे हैं ।

जेल से जमानत पर बाहर आए दबंग युवक ने हथियारों का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
मुजफ्फरनगर। जनपद में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए फिर एक वियो वायरल हुआ है। वायरल हुआ वीडियो नई मंडी थाना इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें पिस्टल के साथ दबंग युवक प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दबंग युवक जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। जिसने किसी को डराने के उद्देश्य से वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =