उत्तर प्रदेश

Meerut News : मौलाना kaleem siddiqui को एटीएस ने किया गिरफ्तार, अनगिनत धर्मांतरण कराने के हैं आरोप

Meerut News : मौलाना  kaleem siddiqui को एटीएस टीम ने गिरफ्तार किया है।  एटीएस के आईजी ने गिरफ्तारी का कारण बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी कुछ ही देर बाद लखनऊ में प्रेसवार्ता में दी जाएगी। उधर सूत्रों पर यकीन करें तो कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी धर्मांतरण के मामले में मेरठ से की गई है। कलीम की गतिविधियां संदिग्ध होने का शक जताया गया था।

बता दें कि मौलाना कलीम सिद्दीकी मंगलवार शाम सात बजे साथी अन्य मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आए थे। करीब रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ डीएल-9 सी-एएन02444 नंबर की कार में फुलत के लिए निकले थे।

इस दौरान परिजनों ने उन्हें कॉल की। लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने जानकारी मेरठ में इमाम शारिक को दी। परिजनों और परिचितों ने तलाश शुरू की। लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लिसाड़ीगेट थाने पर जुट गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। कुछ समय बाद जानकारी मिली की मौलाना को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है।

संदिग्ध गतिविधि के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर थे। मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी। यही वजह है कि एजेंसी ने वापसी के दौरान उन्हें पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार मौलाना कलीम सिद्दीकी को धर्मांतरण मामलों में आरोपी बनाया जा सकता है।

उन पर अनगिनत धर्मांतरण कराने के आरोप हैं। बता दें कि फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी का इस्लामिक विद्वानों में नाम शुमार है। वह फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के निदेशक भी हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =