खेल जगत

Inzamam ul haq को पड़ा दिल का दौरा, लाहौर में हुई एंजियोप्लास्टी

Inzamam ul haq को हार्ट अटैक के बाद लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. ESPNCricinfo की खबर के मुताबिक सोमवार शाम एंजियोप्लास्टी के बाद इंजमाम उल हक की स्थिति फिलहाल स्थिर है. खबर के मुताबिक इंजमाम उल हक को पिछले तीन दिन से सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी लेकिन शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने उन्हें सामान्य पाया था.

ESPNCricinfo की खबर के मुताबिक, ”वे पिछले तीन दिन से सीने में दर्द की शिकायत कर रहे थे. शुरुआती जांच में सब सामान्य निकला लेकिन सोमवार को पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जााया गया. इंजमाम उल हक के मैनेजर के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं.”

इंजमाम उल हक ने कुछ समय पहले तक पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी सलाहकार और मुख्य चयनकर्ता की भूमिका भी निभायी थी. उनके हार्ट अटैक की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर उनकी सलामती की दुआओं की बाढ़ आ गयी. भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों के उनके फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया, ”इंजमाम-उल-हक को शुभकामनाएं, कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएं और कई सालों तक हमारे खेल का हिस्सा बने रहें.”

पाकिस्तान के पत्रकार उमर फैजान ने लिखा, ”चैंपियन इंजमाम-उल-हक को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी. महान खिलाड़ी के पूरी तरह और जल्द ठीक  होने की दुआ करें.”

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 3 =