उत्तर प्रदेश

Shamli News: जमीन से कूड़ा हटवा रहे एसडीएम की कार पर भीड़ ने हमला किया

Shamli News:  नगर पालिका परिषद की जगह को खाली कराने गए एसडीएम पर दबंगों ने घेर कर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि एसडीएम के चालक ने गाड़ी तेज गति से दौड़ दी और एसडीएम की जान बच गई। इस मामले में एसडीएम के द्वारा थाने में 15 लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। एसडीएम पर हमले की वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह वारदात जनपद शामली के कांधला नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला खेल की है। यहां पर शामली एसडीएम देवेंद्र सिंह पर नगर पालिका परिषद कांधला ईओ का अतिरिक्त कार्यभार भी है। एसडीएम देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ खाली पड़ी नगर पालिका परिषद की जमीन से गंदगी, गोबर व अन्य सामान को हटवाने के लिए गए थे। लेकिन वहां पर मौजूद नागरिकों ने उक्त जमीन को अपना बताकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जब एसडीएम ने कहा कि अगर आपके पास इस जमीन से संबंधित कोई भी कागजात हैं तो उसे लेकर नगर पालिका में आ जाएं।

जिसपर लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने एसडीएम की एक न सुनी और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। दो युवक तो एसडीएम की गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए। एसडीएम के चालक ने बमुश्किल गाड़ी तेज गति से दौड़ आदि की। तब जाकर एसडीएम की जान बचाई। हालांकि भीड़ गाड़ी के पीछे हमला करने के लिए काफी दूर तक दौड़ी। लेकिन एसडीएम की गाड़ी तब तक काफी आगे जा चुकी थी।

इस पूरी घटना का यह वीडियो पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह नगर पालिका परिषद की जमीन है। यहां पर नगर पालिका में एक प्रस्ताव पास कर यहां पर एक बारात घर व दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले का कुछ लोगों ने विरोध किया तो। उन्होंने नगर पालिका कर संबंधित कागजात दिखाए जाने की बात कही।

https://fb.watch/8iXlwvOC3O/

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 14 =