उत्तर प्रदेश

Bahraich News: स्टील फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर टूटकर गिरी क्रेन, एक की मौत

Bahraich News: रिसिया थाना क्षेत्र के आसाम रोड पर सुदेश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (Sudesh Industries Private Limited) नाम से स्टील प्लांट है। इसमें पारस ब्रांड की टीएमटी सरिया बनाने का काम होता है। जिसमें सैकड़ो मजदूर काम करते है। सरिया मिल में काम करने के दौरान मंगलवार की भोर लगभग चार बजे अचानक सरिया मिल की क्रेन टूट गई। जिससे काम कर रहे कई मजदूर दब गए। कुछ मजदूर किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन पांच मजदूर उसी में दबे रहे। काफी मशक्त के बाद क्रेन को हटाया गया।

क्रेन हटने के बाद उसके नीचे दबे बिहार राज्य के निवासी संजय पुत्र केशावरढोल बजवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र, राहुल कुमार पुत्र श्याम सुंदर, दुर्गेश पुत्र राजेन्द्र व मोहम्मद हसनैन पुत्र जमी (जोकि सभी बिहार राज्य के ही है,) गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को इलाज के जिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =