वैश्विक

देश कांग्रेस के बिना नहीं रह सकता: कांग्रेस पार्टी नहीं, विचार है- Kanhaiya Kumar

Kanhaiya Kumar और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस मौके पर कन्हैया कुमार ने कहा कि “मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह सिर्फ एक पार्टी नहीं है, यह एक विचार है। यह देश की सबसे पुरानी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है, और मैं ‘लोकतांत्रिक’ पर जोर दे रहा हूं… सिर्फ मैं ही नहीं कई लोग सोचते हैं कि देश कांग्रेस के बिना नहीं रह सकता…।”

उनको पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि “झूठ के साम्राज्य में सच से ही क्रांति आती है। कहा कि नए-पुराने सभी साथियों को मिलकर इस सत्याग्रह में भाग लेना होगा। हमारे पूर्वजों ने भारत के विचार को बचाने के लिए निडर होकर संघर्ष किया। हम एक साथ खड़े होंगे – एकजुट और निडर – ऐसा ही करने के लिए।”

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर जनता को बहुत दिनों तक भ्रम में नहीं रखा जा सकता है। जनता इसकाे समझती है और उचित समय पर जवाब देती है।

मेवाणी, जो वर्तमान में गुजरात के से निर्दलीय विधायक हैं और वडगाम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच (आरडीएएम) के संयोजक भी हैं। वह एक वकील-कार्यकर्ता और एक पूर्व पत्रकार हैं। मेवाणी का कांग्रेस में प्रवेश ऐसे समय में हुआ है जब पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री को चुनकर अनुसूचित जाति समुदाय को पार्टी अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है।

जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि “मैं तकनीकी कारणों से औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो सका। मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं, तो मैं विधायक के रूप में नहीं रह सकता…। मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस का हिस्सा हूं। आगामी गुजरात चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिह्न से लड़ूंगा।”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =