उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: पेंशन और ईपीएफ बनाने के नाम पर 3 कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो Viral

Bulandshahr News: स्वास्थ्य विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी की पेंशन और ईपीएफ बनाने के नाम पर 3 कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो शासन को भेजा गया। हालांकि पीड़ित कर्मचारी ने ही रिश्वतखोर कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया है और मामले की शिकायत स्वास्थ्य निदेशक से की तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में बुलंदशहर के सीएमओ ने 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है । जबकि अपने ही कार्यालय में सेवारत अकाउंटेंट के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने हेतु शासन को पत्र भेजने का दावा किया है।

रिटायरमेंट के बाद अपने ही पेंशन व ईपीएफ के लिए काट रहा था चक्कर बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सत्येंद्र बुलंदशहर के ही स्वास्थ्य विभाग में सेवारत थे । सेवानिवृत्ति के बाद अपनी पेंशन व ईपीएफ बनवाने के लिए अपने ही दफ्तर के चक्कर काटने को सिर्फ इसी लिए मजबूर हो गए क्योंकि उन्होंने कुछ बाबुओं को खुश नहीं किया था। लिहाज उनकी फ़ाइल आगे नही बढ़ पा रही थी। सत्येंद्र ने बताया कि अपना काम रुकते देख मजबूर होकर रिश्वत का सहारा लेना पड़ा। हालांकि रिश्वतखोर कर्मचारियों को कैमरे में कैद भी किया ।

सत्येंद्र की मानें तो पेंशन व ईपीएफ के नाम पर सीएमओ कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट निर्देश कुमार ने 20,000 रूपये की रिश्वत मांगी और मोलभाव कर 19,000 रुपए में मामला तय हो गया था, 2 – 2 हज़ार के 7 नोट कुल 14,000 लेते हुए निर्देश कैमरे में कैद हुआ है । जबकि मलेरिया विभाग में तैनात कर्मचारी सुरेंद्र 4000 रुपये व तीसरे वीडियो में भूपेंद्र भी रिश्वत की रकम लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।

रिश्वतखोरी का वीडियो व शिकायत सत्येंद्र ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से की तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच प्रमुख सचिव को और प्रमुख सचिव ने जिला अधिकारी से कराने के निर्देश दिए। मामले की शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

सीएमओ डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया कि एसीएमओ डॉ रोहतास यादव व एसीएमओ डॉ सुनील कुमार की 2 सदस्य जांच टीम गठित की गई । 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + twenty =