उत्तर प्रदेश

Meerut News: कुख्यात अपराधी उधम सिंह का कथित मददगार दरोगा सुभाष चंद निलंबित

Meerut News: सरूरपुर थाने के करनावल निवासी कुख्यात उधम सिंह को कोर्ट से जमानत दिलाने में दरोगा सुभाष चंद की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात को मामले में जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा था। जांच रिपोर्ट के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कुछ बदमाशों के अपराध के कोर्ट में पैरवी से लेकर निगरानी तक का जिम्मा दरोगा का होता है। सुभाष चंद के ड्यूटी में लापरवाही बरतने की बात सामने आई, जिसकी जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि सुभाष चंद से सांठगांठ के बाद ही कुख्यात उधम सिंह को जमानत मिली थी।

इसके बाद कुख्यात उधम सिंह जेल से बाहर आ गया था। जेल से आते ही उधम सिंह ने बैंक अधिकारियों से रंगदारी मांगी थी। हालांकि पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर उधम सिंह को जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि उधम सिंह बड़ा शातिर अपराधी है, जिनकी जगह जेल में है।

बता दें कि कुछ महाने पहले ही एसएसपी की गोपनीय रिपोर्ट में 75 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर किए गए थे, इनमें करीब 20 प्रतिशत पुलिस कर्मी किठौर थाने में तैनात रह चुके थे। खास बात यह है की उक्त पुलिसकर्मी सेटिंग कर किठौर थाने के आसपास ही अपनी तैनाती पंसद करते थे ताकि माफियाओ से संपर्क बना रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − eight =