Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का गठन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला कार्यकारिणी परिचय मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला महासचिव मौ रागीब द्वारा किया गया।

कार्यकारिणी परिचय मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि पदाधिकारी बनाए गए सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों,बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी किसान मजदूर की दुर्दशा,नौकरी से वंचित किए गए युवाओं में सेक्टर व बूथ स्तर पर भाजपा सरकार की नाकामी की जनता में पोल खोलने का काम करें।

समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को फिर से उन्नति देने के लिए व जनहित की योजनाओं को फिर से लागू करने के लिए सपा सरकार लाना जरूरी है। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर अभियान में जुट जाएं।

पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा अंसार आढ़ती,समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन,सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी ने कार्यकरिणी पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फ्लॉप होने के बाद भेदभाव व दमन के जोर पर उत्पीड़न करते हुए मूल मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता से एक बार फिर वोट हड़पना चाहती है।

सपा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक एकता व भाईचारे को मजबूत करने के लिए सतर्क व लामबंद रहे। आज के प्रोग्राम में लोहिया वाहिनी जिला महासचिव मौ रागिब जिला उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी आशीष त्यागी,आशु मलिक, मुरसलीन चौधरी, शाहिद कुरेशी,जिला कोषाध्यक्ष विष्णु गोयल,जिला सचिव पंकज सैनी,मुकीम अहमद, अनिल कुमार,फारूक,अमित कुमार,आकाश ठाकुर, तहसीन अहमद,मौ अली को बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य में विकास कुमार कटारिया, अंकित कुमार,मौ मुस्तकीम, सोनू पाल,अनीस, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − six =