Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सिविल बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनरल रूल्स सिविल को संशोधित करके न्याय शुल्क में वृद्धि के संदर्भ में हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा पारित प्रस्ताव दिनांक 28 सितम्बर के अनुपालन में एक आम सभा सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर में श्री सुगंध जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन श्री ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा किया गया।

श्री ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा आम सभा को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्याय शुल्क में १० गुना तक की भारी वृद्धि कर उसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिससे वादकारियों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा तथा सस्ता व सुलभ न्याय का सिद्धांत बेमानी हो जाएगा।

आम सभा द्वारा प्रस्तावित किया गया है कि उपरोक्त वृद्धि अविलंब वापस ली जानी न्यायोचित है अपनी इस मांग के संबंध में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को माननीय जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर के माध्यम से प्रेषित किया गया तथा न्याय शुल्क में की गई वृद्धि का विरोध करते हुए सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे

इस अवसर पर श्री नेत्रपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, सत्यपाल नरेश, जितेंद्र पाल सिंह डॉक्टर मीरा सक्सेना, राजसिंह रावत, प्रवीण खोकर, रामवीर सिंह, अनुराग त्यागी, आदेश सैनी, सतेंद्र कुमार, सुधीर गुप्ता, सोहनलाल, राकेश आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =