उत्तर प्रदेश

डीजीपी गोयल के निर्देशन में चरमरा गया देश विरोधी तत्वों का नेटवर्क, एटीएस कार्रवाई एक्शन में

डीजीपी मुकुल गोयल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) को देश विरोधी तत्वों के खिलाफ जारी अपने अभियान में हर हफ्ते कोई न कोई बड़ी सफलता हाथ लग रही है। देश भर में एटीएस के फैलाये जाल में कोई न कोई बड़ा आतंकवादी व मानव तस्करी से जुड़े लोग फंस रहे हैं। एटीएस के नेटवर्क के आगे  देश के विरोधी तत्वों का नेटवर्क बुरी तरह से चरमरा गया है। अब इन तत्वों में हड़कम्प की स्थिति देखी जा रही है।

एडीजी एल ओ प्रशांत कुमार, आई जी एटीएस जीके गोस्वामी व एसएसपी एटीएस बबलू कुमार रणनीति के समक्ष मानव तस्करी का लगातार भंडाभोड़ हो रहा है। आज शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश ATS को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी एटीएस ने म्यामांर (Myanmar) के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल को हैदराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है।

मोहम्मद इस्माइल कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर म्यामांर व बांग्लादेश से महिलाओं व बच्चों को अवैध रूप से भारत लाकर बेचने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मोबाइल व यू एन एच सी आर कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज यूपी एटीएस की टीम ने बरामद किये हैं।

उत्तर प्रदेश एटीएस के द्वारा रोहिंग्या/बांग्लादेश से संबंधित अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के गिरोह का सरगना मोहम्मद नूर उर्फ नूरुल इस्लाम अपने दो साथियों सहित 27 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।मानव तस्करी के इसी गिरोह से जुड़े अब तक कुल 5 व्यक्तियों को यूपी एटीएस के द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद इस्माइल को न्यायालय हैदराबाद से ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ लाया गया है।जहां उसे न्यायालय लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 13 =