यूपी में पूरी ताकत के साथ जिला पंचायत चुनाव लडेगी आम आदमी पार्टीः नरेश बालियान
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक नरेश बालियान ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी के सभी जिलों में जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में लगी है इसके बाद उनका अगला लक्ष्य वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों का रहेगा।
रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश बालियान ने कहा कि उनकी पार्टी अभी पूरी तरह से धरातल पर नहीं है लेकिन इस माह के अंत तक मंडल स्तर तक का संगठन गठित कर लिया जायेगा।
उन्होंने पत्रकारां से कहा कि यदि आम आदमी की पार्टी सत्ता में आती है तो दिल्ली की तर्ज पर लोगां को बिजली, पानी मुफ्त यात्रा व गड्ढा मुक्त सड़के उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं बरतेगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में जहां बिजली सस्ती है वहीं पर दवाईयां फ्री है और स्कूलों की हालत भी सुधार की दिशा पर है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे हर गांव और हर घर में अपनी पहुंच बनाये
पंचायतों का चुनाव अपने चुनाव चिन्ह (पार्टी चुनाव चिन्ह) पर लडे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अंकुश चौधरी, जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, महामंत्री तसव्वुर हुसैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
