फिल्मी चक्कर

Aarohi Singh ने Khesari lal के भोजपुरी गाने पर हिलाई कमर, पसंद आई केमिस्ट्री

Aarohi Singh के साथ एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग  ‘लईका ना होई’ (Layika Na Hoi)  रिलीज होने के बाद काफी वायरल (Viral Video) हुआ था. इसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी.अब वो आरोही का एक वीडियो सोशल मीडिया जारी होते ही छा गया है.

वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपना कोई ना कोई डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के गाने पर डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समंदर किनारे पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं.

Aarohi Singh हाल ही में गोवा अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के शूट के लिए गई हैं, जिसकी उन्होंने फोटोज और वीडियोज (Aarohi Singh dance video) शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी. गोवा पहुंचने के बाद वो फैंस के साथ लाइव भी आई थीं. ऐसे में अब उन्होंने गोवा से अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें समंदर किनारे देखा जा सकता है और वो शॉर्ट्स-यलो कलर के टॉप में काला चश्मा लगाए हुए नजर आ रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जिस गाने पर डांस मूव्स दिखा रही हैं वो खेसारी लाल यादव का है, जिसके बोल- ‘नथुनिया’ (Nathuniya) है. इस गाने पर एक्ट्रेस के शानदार डांस मूव्स देखने के लिए मिल रहे हैं और वो कमाल के एक्सप्रेशंस भी दिखा रही हैं. उनका वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. इस फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी चहेती के लिए खूब लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं.

 

 

 इस गाने को खेसारी के साथ सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है. गाने के वीडियो को अर्शिया अर्शी (पर फिल्माया गया है. आपको बता दें कि खेसारी का ये गाना यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी ने अपनी सिजलिंग अदाएं से फैंस का दिल ही जीत लिया है. लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और इसे काफी इन्जॉय कर रहे हैं.

ये गाना बड़े पैमाने पर फिल्माया गया आइटम सॉन्ग है. गाने के वीडियो को 29 मिलियन व्यूज और साढ़े छह लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 12 =