वैश्विक

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी, केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी

7th Pay Commission: एक साथ महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी के साथ ही इन कर्मचारियों का 10 महीने से अटका हुआ एरियर भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से रेलवे के लाखों कर्मचरियों को फायदा मिलेगाा।सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन केंद्रीय कर्मचारियों को 10 महीने का बकाया एरियर दिया जाएगा।

साथ ही इनके महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी। हालाकि रेलवे बोर्ड ने कथित तौर पर दो भागों में डीए वृद्धि की घोषणा की है। महंगाई भत्ते में 1 जुलाई 2021 से 7 प्रतिशत और 1 जनवरी 2022 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी उन कर्मचारियों के लिए लागू होगा, जो छठे वेतन आयोग के तहत आते हैं।

फिलहाल छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 189 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इन कर्मचारियों का डीए 1 जुलाई 2021 से बढ़कर 196 फीसदी के आधार पर ही दिया जाएगा। इसी तरह 1 जनवरी, 2022 से 7 प्रतिशत की वृद्धि करने पर यह बढ़कर 203 प्रतिशत के आधार पर कर्मचारियों को मिलेगी।

दो बढ़ोतरी को मिलाकर, कर्मचारियों को उनके मई के वेतन में 10 महीने के बकाया एरियर के साथ भुगतान किया जाएगा। ऐसे में अगर कर्मचारियों को एक साथ डीए बढ़ोतरी और 10 महीने का बकाया भुगतान किया जाता है तो इनके सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 मार्च, 2022 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) में एक जनवरी से प्रभावी 3 फीसद डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस बढ़ोतरी के बाद से कर्मचारियों का डीए 31% के बजाया अब 34 फीसद दिया जाता है।

साल में केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को डीए का भुगतान किया जाता है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जुलाई 2022 में भी डीए का भुगतान कर सकता है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =