उत्तर प्रदेश

कार की पिछली सीट में रुपयों से भरे बैग को लेकर मौके से फरार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  में टप्पेबाजो का गैंग बेहद सक्रिय भूमिका में दिखाई दे रहा है। इस गैंग से जुड़े लोग दिनदहाड़े आम आदमी से टप्पेबाजी कर आसानी से फरार जो जाते हैं। ऐसे मामलों में राजधानी की पुलिस  मामले दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है।

टप्पेबाजी एक ताजा मामला राजधानी लखनऊ में सामने आया है। राजधानी के एक स्कूल के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह पत्नी के साथ कार से थाना विभूति खण्ड इलाके में कुछ खरीददारी करने के लिये आये थे। इससे पहले स्कूल प्रबन्धक अभिषेक कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्यवश अमेठी गए, वहां से अपना काम निपटाने के बाद वह वापस विजयंत खण्ड में कार में अपनी पत्नी को छोड़कर कर कुछ सामान लेने चले गए।

उसी दौरान दो युवकों ने कार का डेंट देखने के लिये पत्नी को इशारा किया। जैसे ही अभिषेक कुमार सिंह की पत्नी डेंट देखने के लिये कार से उतरीं, तभी पत्नी को चकमा देकर दोनों युवक कार की पिछली सीट में रुपयों से भरे बैग को लेकर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने थाना विभूति खण्ड में अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है ।टप्पेबाजी का शिकार हुआ परिवार राजधानी के इंदिरानगर का रहने वाला है।

इससे पहले लखनऊ के मड़ियांव में बदमाशों ने बड़ी रकम लूट ली थी। सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्तकर्मी से बदमाशों ने नौ लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश कई जिलों से आए दिन टप्पेबाजी खबरें सामने आती रहती हैं। झांसी और औरैया से भी टप्पेबाजी खबरें सामने आई थीं। अब देखना होगा पुलिस टप्पेबाजों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। क्योंकि आए दिन टप्पेपाज प्रदेश के भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =