फिल्मी चक्कर

Sunny Leone के साथ बीच समंदर में हुआ हादसा: पानी में दिखा रही थीं करतब

 Sunny Leone अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं. साथ ही अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इसी बीच उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है.

 Sunny Leone को पानी से काफी लगाव है. अक्सर उन्हें बीच लोकेशन्स का लुत्फ उठाते देखा जाता है. हालांकि, इस बार पानी में उनके साथ एक हादसा हो गया. दरअसल, हाल ही में सनी लियोनी मालदीव्स गई थीं, जहां पर उन्होंने वॉटर स्पोर्ट्स राइड ली, लेकिन एक्ट्रेस इस राइड को लेने में सफल नहीं हो पाईं.

सामने आई वीडियो में आप देख सकते हैं कि  Sunny Leone वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने की कोशिश कर रही हैं. इस बीच उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाती हैं. दिलचस्प बात तो यह है कि सनी लियोनी पानी में एक बार नहीं बल्कि कई गिरती दिखाई दे रही हैं. उनके लाख कोशिशों के बावजूद वह इस राइड का आनंद नहीं ले पाईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)


पानी से लगाव रखने वाली सनी लियोनी को इस बार समंदर में अपना करतब दिखाना भारी पड़ गया. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सनी लियोनी ने जैसे ही इस वी़डियो को शेयर किया, यह मिनटों में वायरल हो गया. उन्हें देख कुछ फैंस तो चिंता में आगए, तो कुछ लोगों का इसे देख दिन बन गया होगा. कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, क्यूट वीडियो, वही दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर्ब वीडियो. काफी सारे यूजर्स तो बस हंसने वाली इमोजीस से अपना रीएक्शन दे रहे हैं. लोगों की हंसी नहीं रुक पा रही है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की मच अवेटेड फिल्म OMG यानी Oh My Ghost का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. पोस्टर में सनी लियोनी हाथ में कटार पकड़े हुए निडर अंदाज में नजर आ रही हैं.

फिल्म में में  Sunny Leoneएक रानी के किरदार में है, जिससे एक बड़ी मिस्ट्री जुड़ी हुई है. इससे पहले वह अपनी फिल्म कोटेशन गैंग की शूटिंग में बिजी चल रही थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20951 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 10 =