Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किशोरी को घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, मुंह बांधकर उसे बाथरूम में बंद कर दिया

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुछ लोग थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में उनकी किराना की दुकान है। परिवार की किशोरी दुकान बंद कर रही थी। इस दौरान गांव का युवक जबरन उसका हाथ खींचकर दुकान से बाहर ले आया।

आरोप है कि उसे डराकर घर में रखे ढाई लाख रुपये और आभूषण मंगवा लिए तथा उसे अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। युवक पर संदेह होने पर उसके घर पहुंचे तो किशोरी का मुंह बांधकर उसे बाथरूम में बंद कर दिया।

आरोप है कि परिवार की महिलाओं ने विरोध करने पर उनसे मारपीट की। पुलिस ने आरोपित युवक और किशोरी के परिवार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने किशोरी से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

छेड़छाड़ के आरोप से मुकरी पीड़िता, आरोपित बरी

नाबालिग छात्रा की लज्जा भंग करने तथा छेड़छाड़ के आरोप में जेल गए युवक को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में पीड़िता सहित चश्मदीद भी पक्षद्रोही साबित हुए। शहर स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया था

कि 10 अगस्त, 2017 को जब वह टेंपो में बैठकर कालेज जा रही थी तो सुजड़ू गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र अमीर हसन ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया था।

पीड़िता ने 161 तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष दिये गए 164 सीआरपीसी के बयान में भी आरोपों की पुष्टि की थी। घटना के मुकदमे की सुनवाई विशेष पोक्सो कोर्ट के जज संजीव कुमार तिवारी के समक्ष हुई थी।

पीड़िता सहित एक चश्मदीद तथा पीड़िता की मां व भाई अपने बयानों से पलट गए थे। अभियोजन की याचना पर उन्हें पक्षद्रोही घोषित किया गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + nineteen =