Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने समाधान दिवस में समस्याएं सुनी

मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस पर मंसूरपुर थाने पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने नागरिकों की समस्याओ को सुनकर उनका समाधान कराया। उल्लेखनीय है कि माह के दूसरे व चौथे शनिवार को जनहित मे थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसका उददेश्य नागरिकों की समस्याओ का थाना स्तर पर ही समाधान कराना है ताकि पुलिस विभाग व भूमि विवाद आदि विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सके एवं नागरिको को इधर-उधर ना भटकना पडे।

एडीजी राजीव सभरवाल ने थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओ के समाधान मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए।

नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान मंसूरपुर थाने पर डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह,एसएसपी अभिषेक यादव, एवपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ खतौली,इंस्पैक्टर मंसूरपुर के.पी.सिह व समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 20 =