Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम प्रधानों ने की ग्राम दूधाहेडी और अब्दुलानगर सोण्टा को जोड़ने वाले मार्ग खुलवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दूधाहेडी और अब्दुलानगर सोण्टा को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग पर कुछ किसानों द्वारा अतिक्रमण कर फसलें उगाने के आरोप लगाते हुए दोनों ग्रामों के प्रधानों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत दूधाहेडी के प्रधान एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मण्डल उपाध्यक्ष अशोक राठी ने आज ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम प्रार्थना पत्र दिया।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत अब्दुल्लानगर सोण्टा की ग्राम प्रधान ज्योति ने भी प्रार्थना पत्र दिया है। दोनों प्रधानों ने डीएम को की गयी शिकायत में बताया है कि ग्राम दूधाहेडी की पश्चिमी दिशा में दूधाहेडी से अब्दुल्लानगर सोण्टा को जोड़ने और मजरे जहांगीर पुर से मिलने वाला रास्ता निकलता है। इस रास्ते आम पर कुछ किसानों ने अतिक्रमण कर वहां पर अपनी अपनी फसलें उगा रखी हैं।

इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस आम रास्ते से किसानों का अतिक्रमण हटवाया जाये ताकि रास्ता खुलने से ग्रामीणों को राहत मिल सके और दोनों ग्रामों के बीच रास्ता सुलभ हो सके।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − four =