Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

2 दिन के दौरे पर मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे एडीजी, करेंगे वार्षिक मुआयना

मुजफ्फरनगर|  मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल के वार्षिक मुआयने को लेकर जनपद पुलिस ने अपनी कमर कस ली है l कल अपने दो दिवसीय कार्यक्रम पर एडीजी मुजफ्फरनगर पहुंचगे ।

वे पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, चरथावल व शाहपुर थाने का वार्षिक मुआयना करेगे। जनपद में एडीजी मेरठ जोन के वार्षिक मुआयने के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है ।

एडीजी राजीव सब्बरवाल कल सुबह शहर में पहंुचगे।  बारिश न हुई तो पुलिस लाइन में होने वाली परेड में एडीजी शामिल होगे।

पुलिस लाइन के परेड ग्राउड में बारिश के कारण पानी भरा हुआ है। प्रतिक्षार निरीक्षक परेड ग्राउड से पानी निकालने का कार्य करा रहे है। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में एडीजी मंगलवार को पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करेगे।

पुलिस लाइन व कार्यालय में सफाई का कार्य चल रहा है। मुआयने की तैयारी में पुलिस दस्तावेज पुरे करने में जुटी हुई है। मंगलवार रात्रि में एडीजी शहर में रात्रि विश्राम करेगे।

बुधवार को वे शाहपुर व चरथावल थाने का वार्षिक मुआयना करेगे। इसी कारण एसएसपी अभिषेक यादव ने सोमवार को दोनों थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

थानों का निरीक्षण करने के पश्चात एडीजी मेरठ के लिए प्रस्थान कर जाएगे। सहारनपुर रेंज के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल उनके साथ मौजूद रहेगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21599 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + thirteen =