Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एडीओ पंचायत ने 5 करोड़ रुपए का कर लिया गबन, प्रधान ने की शिकायत तो मिली गाली

मुजफ्फरनगर। जानसठ तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रधान द्वारा ब्लॉक के एडीओ पंचायत पर 5 करोड रुपए गांवो में विकास कार्यों के नाम पर अवैध तरीके से निकालने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव हाशमपुर के ग्राम प्रधान ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत करते हुए बताया कि जानसठ ब्लॉक के एडीओ पंचायत मुकुट राज द्वारा गांवो में विकास कार्यों के नाम पर 5 करोङ रुपए अवैध तरीके से ग्राम निधि के खाते से निकाल लिए हैं

जिसमें 25 लाख रुपए ग्राम हासमपुर के ग्राम निधि खाते से निकाले गए, जबकि गांव में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है और 25 सितंबर 2020 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है।

ग्राम प्रधान द्वारा शिकायत में बताया गया कि जब एडीओ पंचायत द्वारा इस संबंध में बात की गई तो एडीओ पंचायत द्वारा ग्राम प्रधान को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। ग्राम प्रधान ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + ten =