उत्तर प्रदेश

जेल विभाग में तैनात 21 कारापालो के हुए स्थान्तरण

उत्तर प्रदेश जेल विभाग  में बंपर तबादलों (Transfers) का दौर लगातार जारी, एक बार फिर जेल विभाग में व्यापक पैमाने पर तबादले किये गए हैं। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन आनन्द कुमार ने जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति (Press release) के माध्यम से दी है।

पुलिस महानिदेश कारागार प्रशासन आनंद कुमार ने लखनऊ, आगरा, वाराणसी, कानपुर नगर, उन्नाव, एटा, कासगंज, कन्नौज, बहराइच, बाराबंकी समेत विभिन्न जिले की जेलों में तैनात 21 कारापालो के स्थानांतरण किये हैं।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने सोमवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। सरकार की तरफ से यह ट्रांसफर पंचायत चुनाव के बाद किया गया । आईपीएस सतपाल को फतेहपुर से हटाकर प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को नोएडा कमिश्नरेट से हटाकर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर नियुक्त किया गया है। चिकित्सा अवकाश पर गए आकाश तोमर को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है।

https://twitter.com/mzn_news/status/1415017298574856194?s=20

आपको बता दें कि फतेहपुर में तैनात सतपाल 2015 बैच के आईपीएस है और उनकी नवीन तैनाती प्रतापगढ़ में की गई है। उन्हें लंबी छुट्टी पर चल रहे आकाश तोमर की जगह तैनात किया गया। इसके अलावा राजेश कुमार सिंह को गौतम बुध नगर के पुलिस उपायुक्त पद से स्थानांतरित कर के फतेहपुर जिले में नवीन तैनाती दी गई थी।

वह सतपाल का स्थान लेंगे। राजेश कुमार सिंह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बता दें कि प्रतापगढ़ जिले में तैनात आकाश तोमर पिछले कई दिनों से चिकित्सा अवकाश पर हैं .

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − thirteen =