Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- टापटेन शातिर केशव उर्फ केशो पुत्र तेजपाल जोगी को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में चलाये जा रहे संदिग्ध वाहनध्व्यक्तियों, चोर लुटेरों,गुंडे बदमाशों एंव वांछितों की धर पकड़ अभियान के क्रम में थाना नई मंडी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता।

यहां थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो थाना नई मण्डी के टॉप-१०ध्हिस्ट्रीशीटर एंव गैंगस्टर मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। बता दें वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशनो में जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चौकिंग सन्दिग्ध वाहनध्व्यक्ति, तलाश वांछित अपराधी ध्वारण्टी की गिरफ्तारी, चौकिंग हिस्ट्रीशीटर, टॉप-१० अपराधी एवं आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजय वर्गी के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी हिमांशु गौरव के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा टॉप-१०. हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर के अभियोग से सम्बन्धित वारण्टी केशव उर्फ केशो पुत्र तेजपाल जोगी निवासी गली न० २ बच्चन सिंह कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधिकारीयों ने बताया की पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का बदमाश है जिसके ऊपर विभिन्न मामले दर्ज है जोकि काफी समय से फरार चल रहा था आज उक्त आरोपी से पूछ ताछ के बाद इसे जेल भेजा जा रहा है । उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार तोमर व् कांस्टेबिल देवेन्द्र कुमार मौजूद रहे ।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 4 =