वैश्विक

Afganistan : तालिबान के फरमान के विरोध में महिलाएं शिक्षा, नौकरी पर लगे प्रतिबंध को लेकर सड़कों पर उतरी

Afganistan: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के हाल बदल गए है. अगस्त 2021 में कब्जे में लिए गए अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए है. साथ ही महिलाओं को पढ़ने से लेकर नौकरी तक के लिए पाबंदियां लगा दी गयी है. लेकिन अब ऐसे में महिलाओं ने अपने अधिकार की लड़ाई शुरू कर दी है और अपने मौलिक अधिकारों के लिए काबुल में महिलाओं ने क्रांति की घोषणा की है.

Afganistan की महिलाएं शिक्षा, नौकरी पर लगे प्रतिबंध को लेकर सड़कों पर उतर चुकी है और इन पाबंदियों से आजादी की मांग कर रही हैं. विरोध प्रदर्शन में शामिल दोन्या सफी के अनुसार, आंदोलन का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं के मूल अधिकारों की रक्षा करना है, क्योंकि मूल अधिकारों तक पहुंच नागरिकों के लिए एक गंभीर आवश्यकता है.

एक स्थानीय चैनल से बातचीत के क्रम में एक प्रदर्शनकारी महिला सफी ने बताया कि हमने महिलाओं के खिलाफ अन्याय और असमानता से लड़ने के लिए यह अभियान शुरू किया है. आगे सफी ने कहा कि आंदोलन के समर्थकों में छात्र, शिक्षक और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कई पूर्व सरकारी कर्मचारी शामिल हैं.

Afganistan में महिलाएं तालिबान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण शिक्षा जैसी बुनियादी संबंधित चुनौतियों से जूझ रही हैं. वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी हाल के एक बयान में कहा कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में महिलाएं अपने ही देश में निर्वासन में रह रही हैं. ऐसे में इसमें सुधार होने की जरूरत है. और लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =