Muzaffarnagar News-अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
खतौलीमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना खतौली पुलिस द्वारा ०४ अभि०गणो को गिरफ्तार कर कब्जे से ०३ अदद चाकू एक मोबाईल व चोरी करने के उपकरण बरामद किये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मशकूर अली द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभि० मुर्सलीम उर्फ गुड्डू पुत्र सलाउद्दीन निवासी एकमीनार मस्जिद के पास समर गार्डन थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ, सलमान कुरैशी पुत्र सलमुद्दीन निवासी नूरनगर पुलिया के पास थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ, उमरदराज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम फफूंदा कीकर पहलवान का मकान थाना खरखोदा जिला मेरठ, शाहआलम पुत्र सरफराज आलम निवासी ढबाईनगर थाना नौचंदी जनपद मेरठ को होटल के बराबर मे बन्द पडे गोदाम की दीवार के पीछे से गिरफ्तार किया गया ।
जिनके कब्जे से एक अदद चाकू व एक अदद मोबाईल व चोरी करने के उपकरण बरामद होना । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० मशकूर अली, उ०नि० जितेन्द्र भाटी, है०का० सन्नी अत्री, का० शिवम यादव, राहुल नागर, सुधीर शर्मा शामिल रहे।
शातिर अभियुक्त को तमंचे, कारतूस सहितकिया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर टीम के द्वारा एक शातिर अभियुक्त की मय नाजायज अस्लाह सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में वांछित ध् शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर संगीन घटना घटित करने की की फिराक में घूमते हुए शातिर किस्म के अभियुक्त दाऊद उर्फ काला पुत्र खुर्शीद निवासी नयी बस्ती नहर के पास थाना-चरथावल,मु०नगर को चिरागिया मदरसा रोड के पास से गिरफ्तार किये गया
जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर नाजायज बरामद हुआ । अभि०गण शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जो आये दिन आपराधिक घटनाऐं कारित करता रहता है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० राहुल शर्मा, का० सचिन कुमार शामिल रहे।

