उत्तर प्रदेश

10 साल बाद सिम कार्ड से पकड़ा गया नाबालिग से गैंगरेप में शामिल आरोपी

10 साल पहले नाबालिग से गैंगरेप में शामिल आरोपी फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह अलग-अलग राज्यों में छिप रहा था। आरोपी काफी शातिर तरीके से पुलिस से बचने की कोशिश की लेकिन एक गलती की वजह से वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। मोबाइल की वजह से पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

10 साल पहले  मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस को गैंगरेप की खबर मिली थी। मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी मुर्शिद फरार हो गया था।

इसके बाद पुलिस लगातार मुर्शिद की तलाश कर रही थी। आरोपी पर 25000 रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई थी।

लेकिन मुर्शिद पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बताया जा रहा है कि मुर्शीद ने इस दौरान छिपने के लिए कई राज्यों का सहारा लिया। पहले वह तेलंगाना गया। हैदराबाद में छिपने के बाद वह महाराष्ट्र गया और यहां से वह बिहार के पूर्णिया चला गया। वहां पर वह छोटे-मोटे काम करने लगा। इस बीच उसने रंगदारी मांगने का भी काम किया, जिसमें वह साल 2014 में जेल चला गया। लेकिन गाजियाबाद पुलिस को इस बात की भनक नहीं लगी।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 17 =