Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोहाना चौकी पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक फरार

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश अनुसार सी ओ सिटी कुलदीप सिंह शहर कोतवाल संतोष त्यागी के नेतृत्व में बदमाशों का हो रहा है सफाया। सादपुर रोहाना मार्ग पर देर रात पुलिस ने बदमाश किदवई नगर निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर हो गया

 

फरार पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग २ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है रोहाना सादपुर मार्ग सोमवार देर रात चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा अपनी टीम को लेकर चेकिंग कर रहे थे रोहाना की ओर से दो सुगंधित व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आ रहे थे तो पुलिस ने उन को रुकने का इशारा किया

उन्होंने पुलिस पर फायरिंग जाते हुए सादरपुर मार्ग पर रजवाहे की पटरी से भागने का प्रयास किया सूचना मिलते ही शहर कोतवाल संतोष त्यागी भी मौके पर पहुंच गए बदमाशों की घेराबंदी करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली लग गई दूसरे साथी मौका पाकर खेतों में घुस गया और फरार हो गया पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर बाइक कब्जे में ले ली

आरोपी के पास से एक तमंचा कासतूर भी बरामद किए गए घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए फरार बदमाश की तलाश में चेकिंग अभियान भी चलाया

लेकिन फरार बदमाश का देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा रोहाना क्षेत्र में रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा की रोहाना क्षेत्र मैं दूसरी मुठभेड़ है जिसमें बदमाशों को पीतल चखा कर भेजा जा रहा है

सलाखों के पीछे जिसमें सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि घायल बदमाश मोहल्ला किदवई नगर निवासी सलमान है विभिन्न थानों में लगभग २ दर्जन से अधिक मामले दर्ज है दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 10 =