उत्तर प्रदेश

Agra: शराब पीने पर पति के पैरों में बिजली के तार बांधकर करंट लगा दिया, दुर्गंध आने पर…

Agra   एक महिला ने अपने पति के पैरों में बिजली के तार बांधकर करंट लगा दिया. निर्मम हत्या करने के बाद शव को दो दिन तक कमरे में ही पड़ा रहने दिया. फिर दुर्गंध आने पर खुद थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी.

आगरा में एक महिला ने अपने पति की करंट लगाकर हत्या कर दी. शव को दो दिन तक घर में बंद रखा, बाद में दुर्गंध आने पर खुद थाने पहुंचकर उसने पुलिस को हत्या की जानकारी दी. सदर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि नगला काछियान में नीरज कुशवाहा अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था. वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था.

पुलिस ने आरोपी महिला के हवाले से बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था. प्रीति को रोज परेशान करता था जिससे तंग आकर उसने अपने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया. अधिकारी ने बताया कि करंट लगने से नीरज की मौत हो गई और महिला ने दो दिन तक शव को कमरे में बंद रखा.

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी तो प्रीति ने कमरे को ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई. जहां उसने बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =