Agra: मोबाइल देने से मना करने पर कर दी हत्या
Agra मलपुरा थाना क्षेत्र डेढ़ पहले मोबाइल नहीं देने पर पर दोस्त ने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपी की पहचान की। इस पर आरोपी फरार हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के पिता की निशानदेही पर दोस्त की हत्या के आरोपी कुठावली निवासी अर्जुन को सिरोली रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि कुठावली निवासी मृतक मनीष और अर्जुन दोनों दोस्त थे। अर्जुन दिल्ली में नौकरी करता था। सितंबर 2022 में वह गांव आया। उसने दोस्त के पास मल्टीमीडिया मोबाइल देखा।
मोबाइल चलाकर देखा तो उसे कैमरे की क्वालिटी बहुत पसंद आई। इस पर उसने मनीष से मोबाइल मांगा। उसने देने से मना कर दिया। दोस्त के मोबाइल ना देने से उसे बुरा लगा। तब उसे मारने की साजिश रची।

