उत्तर प्रदेश

Agra News: ताजगंज क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे थे 5 बांग्लादेशी, गिरफ्तार

Agra News: अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशियों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। ताजगंज थाने में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी बांग्लादेशी ताजगंज क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे थे।

सभी ने भारत में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए थे। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद अजीजुर गाजी, राजू शेख, जन्नत आरा और मुक्ता शेख हैं। आरोपी इब्राहिम बोदला पुल के नजदीक झोपड़ी बनाकर रह रहा था। 

राजू, मुक्ता और जन्नत आरा कूड़ा बीनने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है जन्नत आरा ने वर्ष 2022 में बांग्लादेशी पासपोर्ट बनवा लिया था। जन्नत आरा ही लोगों को बांग्लादेश बॉर्डर पार कराकर भारत में लाने का काम कर रही थी।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, एक बांग्लादेशी पासपोर्ट, 4 मोबाइल फोन, और भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। एटीएस टीम को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से बांग्लादेशियों के तोरा चौकी क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली थी। 

एटीएस टीम में सर्च ऑपरेशन चलाकर पांचों बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468,471,120-बी और विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ये भी पता लगाने के प्रयास में है कि जन्नत आरा ने अब तक कितने बांग्लादेशियों को बॉर्डर पार कराया है। ऐसे कितने और ऐसे बांग्लादेशी हैं, जो भारत में अवैध रूप से रिहायश किए हुए हैं।

आगरा में बांग्लादेशियों की रिहाइश नई बात नहीं है। इसके पहले सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों को पकड़ा था। पुलिस ने बांग्लादेशियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। पकड़े गए लोगों में महिलाएं बच्चे और पुरुष शामिल थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + nineteen =