उत्तर प्रदेश

Agra News: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की 62 केंद्रों पर कराई जा रही परीक्षाएं स्थगित

Agra News: स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर पहले से चल रही डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय  परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. हालांकि यह परीक्षा, आगे कभी भी कराई जा सकती हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय पहले से तिथि जारी करेगा.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक स्तर की परीक्षाएं जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम फर्स्ट व थर्ड सेमेस्टर के अलावा एमए एमकॉम, एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं को 6 मई 2023 से 13 मई 2023 तक की परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं. इसके लिए बकायदा विश्वविद्यालय की तरफ से लेटर जारी किया है.

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए 62 केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें लगभग 15000 छात्र परीक्षाएं दे रहे हैं. 29 अप्रैल से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू की गई थी.

पहली पाली में एम ए, एम कॉम, एमएससी, वहीं दूसरी पाली में बीए,बीकॉम ,बीएससी थर्ड सेमेस्टर व तीसरी पाली में बीए बीकॉम बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित हो रही थी. अब यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है. क्योंकि आगरा में 4 मई को स्थानीय निकाय का चुनाव होना है, इसी वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है. परीक्षाएं आगे कभी भी कराई जा सकती है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − nine =