उत्तर प्रदेश

Agra: बल्केश्वर से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Agra कमला नगर के बल्केश्वर क्षेत्र से 29 दिसंबर को लापता युवक की उसी दिन मौत हो गई थी। ईदगाह रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया था। जीआरपी ने इसे आत्महत्या माना हालांकि परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।

इंस्पेक्टर कमला नगर आनंदवीर ने बताया कि 29 दिसंबर को बल्केश्वर निवासी शिवम लापता हुआ था। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खुद भी तलाश में जुटे थे। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता चला कि 29 दिसंबर को जीआरपी ने अज्ञात शव भेजा था। परिजन ने उसकी शिनाख्त शिवम के रूप में की। शव दो टुकड़ों में था।

सूचना पर पहुंची कमला नगर पुलिस ने ईदगाह पहुंचकर घटना की जानकारी जीआरपी से ली। पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि शिवम एक युवती से प्यार करता था। युवती की सगाई तय हो गई थी। इससे तनाव में था। इंस्पेक्टर कमला नगर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =