उत्तर प्रदेश

Agra News: रसगुल्ला न मिलने पर हंगामा, घराती का मर्डर

Agra News: रातियों को शादी में रसगुल्ला नहीं मिला तो उन्होंने एक घराती का मर्डर कर दिया । बारातियों और घरातियों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं । घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है । हत्या के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाकर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है । वारदात एत्मादपुर थाना क्षेत्र की है ।

विनायक भवन में मुस्लिम परिवार की बेटियों की शादी थी । खंडोली से बारात आई थी । शादी की रस्में शुरू होने वाली थी । तभी नाश्ते के दौरान बारातियों ने रसगुल्ले को लेकर विवाद शुरू कर दिया । विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई । घरातियों और बारातियों में चाकू चलने लगे।

मैरिज होम में भगदड़ मच गई । जान बचाने के लिए लोग भागने लगे । इसी बीच किसी ने 20 वर्षीय सनी पर चाकू से वार कर दिया । चाकू लगने से सनीघायल हो गया । सनी के शरीर से खून की धार बहने लगी. आनन-फानन में सनी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल में इलाज के दौरान सनि की मौत हो गई । जबकि आधा दर्जन से ज्यादा अन्य घायलो का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मोहल्ला शेखान निवासी उस्मान की बेटियों जैनब और शाजिया की शादी विनायक भवन में चल रही थी । खंदौली के रहने वाले वाकर के बेटे जावेद और राशिद बारात लेकर पहुँचे थे । हँसी खुशी का माहौल था । तभी नाश्ता शुरू हुआ और बरातियों ने रसगुल्ला न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 16 =