बडे आंदोलन की तैयारी में Rakesh Tikait, मुजफ्फरनगर में बाईक रैली निकालकर किया ये ऐलान
मुजफ्फरनगर। लगातार किसानों के मुद्दों लेकर आंदोलन कर रहे किसान नेता Rakesh Tikait अब बडे आंदोलन के मूड में दिखाई दे रहे हैं। राकेश टिकैत ने आज मुजफ्फरनगर की सडकों पर बाईक रैली निकाली ओर कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी Rakesh Tikait ने आज सरकुलर रोड स्थित अपने आवास से महावीर चौक स्थित संगठन के कार्यालय तक कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली। इस दौरान जोश से भरे कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जरूरी है। सडक पर मार्च करते हुए एक बाईक से दूसरी बाईक के बीच तथा एक ट्रैक्टर से दूसरे ट्रैक्टर के बीच कितनी दूरी होनी चाहिए इसका प्रशिक्षण भी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा।
Rakesh Tikait ने युवओं को आंदोलन की रीढ बताते हुए कहा कि युवाओं को ट्रैक्टर ओर टवीटर के जरिए समाज को जाग्रत करना होगा। उन्होने कहा कि ट्रैक्टर ही किसान क्रांति का वाहक बनेगा। इस दौरान बडी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

