Agra News: हम आलू से वोदका बनाएंगे, दो सौ करोड़ की सब्सिडी देंगे- Akhilesh Yadav
Agra News: रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने आगरा के एत्मादपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि एग्रीकल्चर वाले प्रोफ़ेसर को विधायक बनाओ। हम आलू से वोदका बनाएंगे।
रविवार को Akhilesh Yadav एत्मादपुर से सपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपने साथ खड़े प्रत्याशी को ओर इशारा करते हुए कहा कि ये एग्रीकल्चर वाले प्रोफ़ेसर हैं।
ये जो एग्रीकल्चर के प्रोफ़ेसर हैं इन्हें विधायक बनाओ। आलू के प्रोसेसिंग यूनिट लगाना हो, चाहे हमें वोदका का प्लांट लगवाना पड़े, वह हम इनसे लगाने का काम करेंगे।
Akhilesh Yadav ने अपने प्रत्याशी को पूछा कि बताओ आलू से वोदका और शराब बन सकती है कि नहीं? इसपर प्रत्याशी ने इशारा करते हुए अखिलेश की बात का हां में जवाब दिया। इसके बाद अखिलेश ने यह भी कहा कि भई हम इनसे पूछ लें, ये पढ़े लिखे हैं, हम तो अपनी पढ़ाई भूल गए।
आगरा को आलू बेल्ट कहा जाता है है। यहां बड़े पैमाने पर आलू होता है। ज्यादातर किसान आलू की फसल का उचित मूल्य न मिलने से हर साल घाटा उठाते हैं। पिछले कई सालों से यहां आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाने और रिसर्च सेंटर जैसे बनाने वादे किए गए लेकिन यह वादे अब तक पूरे नहीं हुए।
Akhilesh Yadav ने जनसभा में कई बार वोदका का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हमें दो सौ करोड़ की सब्सिडी देनी पड़े। हम देंगे। इधर वोदका का बाजार बढ़ गया है। हालांकि सभा में बैठे किसान वोदका का मतलब शायद नहीं समझ पा रहे थे। जिसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे किसान भाई वोदका नहीं समझ पा रहे होंगे।
हालांकि बाद में उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि आप समझे या नहीं समझे या हम दूसरी तरह से बोलें। वो शाम वाली दावा। आगे उन्होंने कहा कि हमें किसान की चिंता है और अगर वो चीज बाजार में उपलब्ध हो रही है और हमें जो करना पड़े। हम करेंगे।

