उत्तर प्रदेश

Agra: खोखे के नीचे बम मिलने से हड़कंप, प्यार में नाकामयाब आशिक ने रची साजिश

Agra में मंगलवार की दोपहर को एक लकड़ी के खोखे के नीचे बम मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना मिली तो कई थानों के फोर्स के साथ बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया. जिसके बाद बम को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ता की टीम उसे शहर से दूर ले गई. लेकिन यह बम आया कहां से था, और किसने इसे यहां प्लांट किया था यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल बन गया? जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. जब आरोपी ने सच उगला तो पुलिस भी सुनकर दंग रह गई.

थाना जगदीशपुरा अंतर्गत वायु विहार इलाके में बम मिलने की सूचना से आगरा पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस को यह सूचना 112 नंबर पर मिली. बम की सूचना मिलते ही तमाम थानों की फोर्स घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी. बम की सूचना पर पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ता भी आ गया और खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई. बम निरोधक दस्ता बालू से भरे ट्रक में बम को सुनसान जगह पर ले गई.

मार्बल के एक बॉक्स में  विस्फोटक था. आईबी, एटीएस और एलआईयू टीम मौके पर पहुंच गई. यहां आसपास मार्बल क्रॉफ्ट का काम होता  है और छोटे-छोटे कारखाने हैं. पास में पेट्रोल पंप भी था. लेकिन पुलिस के सामने बड़ा सवाल था कि आखिर बम आया कहां से था और कौन इसे लेकर आया था. पुलिस ने आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमे एक व्यक्ति बम ले जाता हुआ दिखाई दिया.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान 48 वर्षीय गया प्रसाद के रूप हुई. पुलिस पूछताछ में आरोपी गया प्रसाद ने बताया कि लकड़ी के खोखे के मालिक के ही परिवार की एक युवती से वह प्यार करता है. जब उसने युवती से अपने प्यार का इजहार किया तो उसने मना कर दिया. फिर प्यार में नाकामयाब आशिक ने परिवार को मजा चखाने के लिए बम की साजिश रची.

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि यूट्यूब से बम बनाने का तरीका सीखा था. दिवाली के बमों से उसने बारूद निकला, और फिर एक बम बनाया, जिसको लड़की के खोखे के नीचे रखकर वह फरार हो गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =