Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसान केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर 20 किसान केंद्रों की स्थापना की गयी है जिनमें जनपद में यह दूसरा केंद्र खोला गया है।

इस केंद्र के खुलने से किसानों को नई नई जानकारियां मिलेगी जिससे उन्हे लाभ होगा। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा झाल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर आज प्रशासनिक भवन का शिलान्यास कार्यक्रम कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, विधायक उमेश मलिक, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, किसान मोर्चा सजंय त्यागी, कुलाधिपति कृषि अधिकारी प्रोफेसर आरके मित्तल व कृषि अधिकारियों के द्वारा पूजन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सबसे पहले शिलान्यास शिलापट का फीता काटकर शुभारंभ किया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के प्रयास से जनपद को यह किसान केंद्र मिला है।

इसमे किसानों को उनकी फसलों, बीज, खाद, कृषि यंत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेगी उनको बताया जायेगा कि अपनी फसलों का सही मूल्य किस तरह से प्राप्त कर सकते है 

कौन सा खाद व बीज गुणवत्तापूर्ण होगा। इसकी सभी जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उपलबध करायी जायेगी। उन्होंने मौजूदा किसानों से आह्वान किया कि वे इस केंद्र पर आकर ज्यादा से ज्यादा जानकारियां प्राप्त करे

ताकि उन्हे ओर अतिरिक्त लाभ मिल सके। वही कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया वई कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसानो के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 14 =