एआईएडीएमके और बीजेपी: आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान
नई दिल्ली। तमिलनाडु दौरे पर शनिवार को पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाड़ु विधानसभा चुनाव 2021 पर रणनीतिक चर्चा के लिए सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के साथ बैठक की और शाम होते-होते एआईएडीएमके और बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान कर दिया है।
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके की घटक दल बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सूबे के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के आगे की चुनावी रणनीति पर भी मंत्रणा की।
तमिलनाडु में बीजेपी और एआईएडीएमके द्वारा साथ मिलकर चुनाव लड़ने के ऐलान की घोषणा से पहले सूबे के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य में बीजेपी को एआईएडीएमके का समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर 2021 विधानसभा चुनाव जीतेंगे।
साथ ही कहा कि तमिलनाडु हमेशा पीएम मोदी का समर्थन करता रहेगा। हालांकि इससे पहले ऐसी अटकलें थी कि गृहमंत्री शाह शनिवार को मुख्य विपक्षी दल डीएमके के अलागिरी गुट से मुलाकात करेंगे और अलागिरी डीएमके चीफ और भाई एमके स्टालिन को छोड़कर नई पार्टी बनाकर बीजेपी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
लेकिन जल्द ही अलागिरी द्वारा इसे अफवाह करार दिया गया।यही कारण था कि तमिलनाडु के दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह ने एआईएडीएमके के साथ बैठक के बाद अपने संबोधन में डीएमके और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, डीएमके और कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल में राज्य को क्या मिला।
उन्होंने आगे कहा, मैं विनम्रता के साथ यह कह सकता हूं कि हम राज्य को जो कुछ भी दे रहे हैं, यह राज्य का अधिकार था, जिससे सूबे के लोग लंबे समय से वंचित थे।
इस दौरान शाह ने महामारी में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है। पूरे देश ने पीएम मोदी के नेतृत्व में इसका डटकर सामना किया।
आकंड़ों में देखें तो भारत अन्य विकसित देशो से भी अच्छे से कोरोना से मुकाबल कर पाया है।गृह मंत्री शाह ने संबोधन में महान एजीआर और दिवंगत लोकनेत्री और पूर्व तमिलानाडु सीएम जयललिता के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु ने विकास किया था।
उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु इसी रास्ते पर आगे बढ़कर देश का सबसे अच्छा राज्य बन सकता है।
वहीं, तमिल संस्कृति को देश की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक बताते हुए शाह ने कहा कि तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरास ने विश्वभर में बारत को यश दिलाया है
जिसके योगदान को कभी कोई भुला नहीं सकता है।उल्लेखनीय है मंगलवार को इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अलागिरी गुट जल्द डीएमके से टूटकर एक अलग राजनीतिक पार्टी बनाने जा है और राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी दावा कियाा गया था कि बीजेपी से एलायंस के लिए बीजेपी की राज्य इकाई और अलागिरी गुट के भीतरखाने में चल रही बाचचीत की भी पु्ष्टि कर दी है
और तमिलनाडु दौर में शाह और अलागिरी के बीच मुलाकात भी तय बताई गई थी, लेकिन अलागिरी के बयान के बाद सारी अटकलों पर विराम लग चुका है।
