Muzaffarnagar News: कर्नाटक मामले में विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक में हिजाब का स्कूल कॉलेज में पहन कर आने पर हाईकोर्ट की बंदिश के चलते उसका विरोध कर रहे बजरंगदल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
विश्व हिन्दू संगठन बजरंगदल के नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओ ने गृह मंत्री अमित शाह को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया कि उडी.पी विद्यालय के प्रकरणो को नजदीक से अवश्य देख रहे होंगे।
कॉलेज मे अराजकता का माहौल रहा। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जा सकता। बजरंग दल शांतिपूर्ण विरोध प्रकट किया। इस दौरान हर्षा की 4-5 लोगो ने मिलकर छुरा घोपकर निर्मम हत्या कर दी। जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता। इससे हिन्दू समाज मे नाराजगी है। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल आपसे मांग करता है कि इन मुस्लिम आतातायियो के खिलाफ रासुका लगाकर गिरफ्तार कर धारा 302 के अर्न्तगत फांसी की सजा हो और जिन लोगों ने कॉलेज के अन्दर हिजाब को मुददा बनाकर हाईकोर्ट का उल्लंघन किया है,उन्हे तुरन्त गिरफ्तार किया जाये और 5 साल की सजा हो।
देश मे लोग हिजाब को लेकर अशान्ती फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञापन मे विहिप ने मांग की कि बजरंगदल संयोजक हर्षा के परिवार को 50 लाख की सहायता एक सरकारी नौकरी जल्द से जल्द सहायता के रूप मे दी जाये और हर्षा के परिवार को सुरक्षा भी दी जाये। ज्ञापन सौपने वालो मे भूपेन्द्र सिह, शिवम तायल,मनोज कुमार,राधेश्याम,ललित माहेश्वरी, विक्रान्त खटीक,हिमांशु शर्मा, आदि मौजूद रहे।
कार्यवाही की मांग
BHopa। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिहारगढ में युवक के गले मे फंदा डालकर घुमाने वाले प्रधान के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीणो ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन भोपा थाना क्षेत्र के गांव मे दलित युवक को पीटते घसीटते हुए आरोपी ग्राम प्रधान और एक अन्य का वीडियो वायरल हुआ था।
भोपा थाना प्रभारी पंकज राय ने उक्त मामले मे तुरंत संज्ञान लेकर दोनो को हिरासत मे ले लिया था। आज उक्त प्रकरण मे भोपा थाने पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ तथा ग्रामीणो ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदशर्न कर रोष व्यक्त किया।

