फिल्मी चक्कर

समंदर किनारे खड़े होकर Alia Bhatt ने लिया सनसेट का मज़ा

Alia Bhatt  ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें खूबसूरत सनसेट को निहारती नज़र आ रही हैं. आलिया पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई हैं. वीडियो में समंदर और नीले आकाश में खूबसूरत सनसेट नज़र आ रहा है और आलिया इसे देखकर क्यूट एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं.

आलिया ने इस वीडियो के साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा है, ऐसा कोई सनसेट नहीं देखा जो मुझे पसंद ना हो. ये वीडियो आलिया ने किसी वेकेशन के दौरान शूट किया है.

मौजूदा समय की बात करें तो वह इन दिनों करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं. पिछले दिनों फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आलिया करण जौहर के रेपिड फायर सवालों का सामना करती दिख रही थीं.

करण जौहर की इस फिल्म में आलिया के अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म के अलावा अलिया गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी. दोनों ही फ़िल्में जनवरी 2022 में रिलीज होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + three =