उत्तर प्रदेश

Aligarh: सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Aligarh: टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 46 में श्यारौल गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

थाना पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे कर्मियों से सूचना मिली कि सड़क किनारे एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका हुआ है। शव को पेड़ से उतरवाने के साथ आसपास के निवासियों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।

इस पर शव को जिला मुख्यालय स्थित शव गृह में रखवाया गया है। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक के शरीर पर गोल गले की आसमानी रंग की टीशर्ट व हल्के काले रंग का लोवर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 5 =