उत्तर प्रदेश

Aligarh: ससुराल में विवाहिता अरशी की मौत, हत्या का आरोप

Aligarh रहीस अहमद पुत्र रफीक खां निवासी रियाज कालोनी ने थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी भतीजी अरशी पुत्री नसीर का विवाह दस माह पूर्व सरताज पुत्र मुन्ने खां निवासी बिस्मिल्लाह कालोनी थाना क्वार्सी के साथ हुआ था। पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे फंदा लगा कर मार दिया।

रहीस ने बताया कि भतीजी की शादी में दान दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे। अरशी का पति सरताज शादी के समय से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था, मारता पीटता था। 3 अप्रैल शाम करीब सात बजे अरशी के ससुर का फोन आया। उन्होंने बताया कि भतीजी जीने से गिर गई है। सूचना पर भाई नसीर व भतीजा सोहेल उसकी ससुराल पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी थी।

उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना थाना क्वार्सी पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। रहीस का आरोप है कि भतीजी अपने पति सरताज के साथ भारत भट्टा ग्राम जंगलगढ़ी पर ईंट पथाई करती थी, वहीं पर उसको फंदा लगाकर मार दिया गया है। रहीस ने पति सरताज के खिलाफ थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =