उत्तर प्रदेश

Aligarh News: ट्रेन से गिरकर सैन्य कर्मी की मौत

Aligarh News दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर पैराई पुल के पास किसी ट्रेन से गिरकर सैन्य कर्मी की मौत हो गई। जेब में मिले पहचान पत्र व अन्य कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के पीड़ा चुंदी निवासी 42 वर्षीय उमेश चंद्र पुत्र श्रीधर प्रसाद सेना में नायक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में असम के गुवाहाटी के रनियां में उनकी तैनाती थी। वह 21 नवंबर को भांजे की शादी के लिए छुट्टी लेकर किसी ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। पैराई पुल के पास 6 नवंबर की सुबह उनका शव पड़ा मिला।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न हो सकी। इसके बाद जेब में मिले सेना के पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज से शिनाख्त हो सकी। सूचना मिलते ही शाम को परिजन भी आ गए। वह अपने पीछे पत्नी संगीता व आठ वर्षीय बेटे को रोते-बिलखते हुए छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरकर सैन्यकर्मी की मौत हुई हैै। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर उत्तराखंड चले गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + fifteen =