उत्तर प्रदेश

Aligarh News: कहा-सुनी के दौरान तमंचे से फायर, चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Aligarh News:  पुरानी रंजिश को लेकर पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई गोली मारी गई है। मृतक मथुरा से अपने परिवार के लोगों से होली मिलने के लिए आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना इगलास के भगवानगढ़ी इलाके की है।

पुलिस के अनुसार, मामूली विवाद में चचेरे भाई द्वारा हमलावर होकर हत्या करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई प्रचलित की गई है। टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

घटना के अनुसार मंगलवार को भगवान गढ़ी इलाके में लांगुरिया और दीपू ने गोपाली पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें गोपाली को एक गोली सिर में और दूसरी गोली पेट में लगी। गोपाली रक्त रंजित होकर गंभीर अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि, परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ही दोनों आरोपी फरार हो हैं वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक गोपाली और आरोपीगढ़ लांगुरिया और दीपू 5 मार्च को वृंदावन मथुरा घूमने गए थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद हो गया, जिसके कारण आरोपी गढ़ मृतक गोपाली से द्वेष भाव रखने लगे।

मंगलवार शाम को गोपाली पुत्र अर्जुन सिंह (25) मथुरा से होली के त्यौहार पर गांव आया था। गांव पहुंचने के बाद गोपाली गुलाल लगाकर गांव के लोगों से मिल रहा था। इसी दौरान परिवार के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। कहा-सुनी के दौरान तमंचे से फायर कर दिया। गोली गोपाली के सर पर लगने से वह गंभीर रुप से घायल होकर गिर गया है।

फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई, हमलावर मौके से फरार हो गया। फायरिंग की सूचना पर गोरई चौकी प्रभारी एसआई सनोज शर्मा, कोतवाल विजय सिंह व सीओ राघवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे।

घटना के संबंध में लोगों से जानकारी करने के साथ ही गंभीर रुप से घायल गोपाली को उपचार के लिए सीएचसी पर भेजा गया, जहां पर मृत घोषित करने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी अलीगढ़ भेज दिया है। चर्चा है कि हत्या में मृतक के चचेरे भाई लांगुरिया, दीपू तथा मित्र शैलेन्द्र शामिल है। लांगुरिया व शैलेन्द्र से कुछ दिनों पूर्व गोपाली का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

अर्जुन सिंह के चार बेटे हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा पप्पू मथुरा में ई रिक्शा चलाता है, दूसरे नबंर का रिंकू मथुरा में ही मेहनत मजदूरी करता है। तीसरे नंबर का भाई राजू की दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक गोपाली चौथे नंबर की संतान है जो ट्रक पर ड्राइविंग करता था। मृतक अपने दोनों भाइयों के साथ ही मथुरा में रह रहा था।

इलाके में चर्चा है कि मंगलवार शाम को दोनों पक्ष एक साथ बैठकर मदिरा का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गया। इसके बाद आरोपियों ने गोपाली पर फायरिंग कर द, जिससे गोपाली की मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक गोपाली और आरोपी दोनों ही आवारा किस्म के हैं। दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं। मृतक आरोपी का चचेरा भाई है। घटना को लेकर इगलास क्षेत्रधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में एक पक्ष ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =