उत्तर प्रदेश

Aligarh News: भुजपुरा आशिक अली रोड पर दीवार से दबकर हुई बच्ची की मौत

Aligarh News कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा आशिक अली रोड पर शनिवार देर शाम घर के बगल में खाली प्लाट में खेल रहे बच्चों पर प्लाट की दीवार गिर गई। इस दौरान मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे जख्मी हो गए। दीवार गिरने पर मचे शोर के बीच मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया। जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

घटनाक्रम के अनुसार आशिक अली निवासी टिर्री चालक मो.शाकिर की आठ वर्ष की बेटी अक्शा शनिवार शाम करीब आठ बजे मोहल्ले व परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर के बगल वाले प्लाट में खेल रही थी। इस प्लाट में चारों ओर से बाउंड्री हो रखी है और एक दरवाजा भी चढ़ा हुआ है। इसी बीच प्लाट की दीवार फाटकनुमा गेट सहित बच्चों के ऊपर भरभराकर गिर गई। इससे वहां चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। इस बीच खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। चारों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अक्सा को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं आयशा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जबकि दो अन्य बच्चे सुल्तान व शाहिल के चोटें अधिक न होने के कारण उनका जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा था। वहीं आयशा को मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भरती कर लिया गया। इधर, अक्सा की मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोग मौके पर जमा थे और तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया था। इंस्पेक्टर रामवकील ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खाली प्लाट की दीवार गिरने से दुर्घटना हुई है। तीन बच्चे जख्मी हैं। बाकी परिवार जो तहरीर देगा कार्रवाई की जाएगी।

बेटी की मौत पर जिला अस्पताल में रोते हुए मो.शाकिर ने बताया कि पड़ोसी के खाली प्लाट में पिछले दिनों बारिश से पानी भरा था। उसकी दीवार भी जर्जर अवस्था में थी। उसके मालिक से कई बार प्लाट की दीवारों की मरम्मत कराने को कहा गया था। मगर उसके द्वारा सुनवाई नहीं हुई और आज यह दुर्घटना हो गई। उसकी बेटी की मौत हुई है, जबकि भतीजी आयशा की हालत नाजुक है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20931 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =