Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अखिल भारत हिंदू महासभा ने सम्मेलन आयोजित किया

मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने रूड़की रोड स्थित अपने कार्यालय पर जिलाध्यक्षों का एक सम्मेलन आयोजित किया।

जिसमें अनेक जिलों के एवं प्रदेशों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मिन्कल राजपूत को मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया। उन्होंने बताया कि मिन्कल राजपूत क्रिकेट की दुनिया में मशहूर खिलाड़ी रहे है और हिंदूत्व के लिए कार्य करते रहे है।

इस अवसर पर वरिष्ठ हिंदू नेता सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि आज भारत और चीन के बीच जो कुछ हो रहा है या पाकिस्तान से परोक्ष युद्ध लड़ना पड रहा है इसके लिए पूरी तरह कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।

आज भी कांग्रेस के नेता दोनों पडौसी मुल्कों का गुणगान कर रहे है। जो निंदनीय है। उन्होंने सभी देशवासियों से एकजुट होकर अपनी सेना का मनोबल बढ़ाने, स्वंदेशी सामान को अपनाने और चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की।

इस अवसर पर संजीव राणा, अजय शर्मा, ठा. लाला, सुरेंद्र मित्तल, साक्षी वर्मा, श्रेया सिंह, अनिल, सचिन, सविता, विनोद शर्मा, अरूण वर्मा, सोना सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने नये पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और पार्टी के पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + thirteen =