Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बॉर्डर सील कर सभी वाहनों की जांच की जाएगी,कांवड़ियों को हरिद्वार जाने से रोका जाएगा

मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के चलते स्थगित की गई कांवड़ यात्रा के चलते अब पुलिस-प्रशासन कांवड़ियों को हरिद्वार पहुंचने से रोकने के लिए जुट गया है।

कांवड़ियों को रोकने के लिए अब जनपद के सभी बॉर्डर सील कर सभी वाहनों की जांच की जाएगी। जिले में २१ प्वाइंटर बनाए गए है, जहां पर पुलिस तैनात रहेगी।

कांवड़ियों को हरिद्वार जाने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन अब पूरी तरह सख्ती के मूड में है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को सभी जनपद के अधिकारियों से बात कर उन्हें कांवड़ियों को रोकने के निर्देश दिए।

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जनपद के सभी बॉर्डर सील कर सभी वाहनों की जांच कर कांवड़ियों की तलाश की जाएगी। पूरे जिलें में ऐसे २१ प्वाइंट बनाए गए है

जहां पर कांवड़ियों को हरिद्वार जाने से रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया जाएगा। जो भी कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार की तरफ जाता मिलेगा

उसे पकड़कर तत्काल वहीं से घर लौटा दिया जाएगा। किसी भी तरह की बदसलूकी करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 7 =