Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

धान ना खरीदे जाने का आरोप: धान केन्द्र पर किसानों का हंगामा

चरथावल। धान केन्द्र पर किसानो ने धान ना खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने गुस्साये ग्रामीणो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।

मिली जानकारी के अनुसार चरथावलि के हकीमपुरा मार्ग पर स्थित धान क्रय केन्द्र पर किसानो का धान न खरी जाने से नाराज दर्जनो किसानो ने धान केन्द्र पर धान ना खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओ ने चरथावल नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल ने बताया कि किसानो का उत्पीडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

किसानो ने आरोप लगाया कि बेवजह किसानो को परेशान किया जा रहा है। किसानो के धान को घटिया बताते हुए वापिस भेजने का आरोप लगाया।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने गुस्साये किसानो का समझा-बुझा कर मामले को शान्त कराया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + three =