Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अनेकों उपलब्धियों से परिपूर्ण विद्वान आलोक भटनागर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर शाखा द्वारा एक निर्धन कन्या के विवाह हेतु सहयोग भी किया गया।
इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि गण नरेश गोयल (क्षेत्रीय मंत्री सेवा) शरत चन्द्रा( पूर्व प्रा० अध्यक्ष ) नवीन सिंघल( प्रा० उपाध्यक्ष ) ’डॉ आर के सिंह। ( प्रांतीय महासचिव), सुभाष चन्द्र गुप्ता, राम कुमार तायल (प्रा० मार्गदर्शक), राजेन्द्र सिंघल( प्रा० चौयरमेन) के साथ साथ श्रीमती उमा भटनागर, माला चन्द्रा व अलका सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ।
सर्वप्रथम मंच सज्जा के उपरांत वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ। शाखा की ओर से सभी अतिथियों का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया गया। सचिव कीमती लाल जैन द्वारा शाखा द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमो को सभी के समक्ष रखा सभी ने तालियां बजाकर शाखा द्वारा आयोजित किए गए कार्यों की प्रशंसा की अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट द्वारा सभी का अभिनन्दन किया उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष सुनील गर्ग की टीम के अनुरूप ही इस वर्ष भी सभी के साथ मिलकर और ज्यादा सेवा कार्य किए जाएंगे। जगरोशन गोयल व कुलदीप भारद्वाज ने अपनी गायन प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया
संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल ने नेत्र दान व देहदान पर अपने विचार रखे प्रा० महासचिव डॉ आर.के.सिंह जी ने शाखा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमो की प्रशंसा की व सदस्यता वृद्धि पर विशेष जोर दिया पूर्व प्रा० अध्यक्ष शरत चन्द्रा जी ने कहा कि सम्राट शाखा अपने कार्यक्रमो से नित नए आयाम स्थापित कर रही है।
इस अवसर पर शाखा द्वारा एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग के रूप में एक डिनर सेट व मिक्सी मुख्य अतिथियो द्वारा श्रीमती बिमला देवी को भेंट दी गई।क्षेत्रीय मन्त्री नरेश गोयल ने कहा कि आज प्रथम बार नवनिर्वाचित प्रा०अध्यक्ष के मुजफ्फरनगर आगमन पर जो स्वागत किया है वह शब्दों से ब्यान नहीं किया जा सकता
डॉ नितिन जैन ने मुख्य अतिथि का बायोडाटा सदन के समक्ष रखा।आज के मुख्य अतिथि आलोक भटनागर ने कहा कि सम्राट शाखा के आतिथ्य सत्कार से मैं अभिभूत हूं शाखा के किसी भी कार्य के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल के परिषद के प्रति समर्पण के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम का बहुत ही सुन्दर व सफल संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय अग्रवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, डॉ विपिन गुप्ता, आशुतोष स्वरूप बंसल, संजीव अग्रवाल, मुकेश खत्री, प्रीतम सिंघल,बी.के.सूर्यवंशी, मनोज गुप्ता, एवं श्रीमती अनिता कर्णवाल,सोनिया जैन, प्रभा अग्रवाल, डॉ मंजु गुप्ता, शिखा भारद्वाज, मिसेज जगरोशन गोयल व मिसेज मनोज गुप्ता का पूर्ण सहयोग रहा।
बोध ग्रहण समारोह सम्पन्न


समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष आलोक भटनागर,निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष शरत चंद्रा,प्रांतीय महामंत्री आर के सिंह,प्रांतीय मंत्री नरेश गोयल,वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल उपस्थित रहे।राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदन को संबोधित किया।
उन्होंने कहा की आज के समय में हमें संगठित रहते हुए अपने समाज को जोड़ना चाहिए तथा एक दूसरे का सहयोग करते हुए समर्पित भावना से समाज की सेवा करनी चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष आलोक भटनागर ने अमेटी शाखा को सुंदर आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रांतीय सचिव श्री आर के सिंह द्वारा अमेटी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल अग्रवाल,सचिव अभिलक्ष मित्तल,कोषाध्यक्ष मितिन मित्तल,महिला संयोजिका श्रीमती सोनम गोयल तथा नव सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की टीम २०२२-२३ पूरी लगन के साथ काम करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करेगी।
सचिव अभिलक्ष मित्तल ने सदन को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा कहा की टीम २०२२-२३ भारत विकास परिषद के पांच सूत्रों को आधार बना कर संपर्क,सहयोग,संस्कार,सेवा,समर्पण की भावना से सभी प्रकल्पो को पूर्ण करेगी।उन्होंने कहा की आज के समय में समाज को एकजुट कर परिवार में उत्पन्न हो रही कुरीतियों को दूर करने की सख्त जरूरत है।
कार्यक्रम का सफल संचालन अतिन संगल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अमित तायल,शलभ गर्ग,अकुल अग्रवाल,अंशुल जैन,मयंक गोयल,नवनीत मित्तल,गौरव गर्ग,अंकित गोयल,विभोर गुप्ता,सचिन सिंघल,अंशुल गोयल,राहुल गोयल,नितिन गोयल,नितिन गुप्ता,मनोज गोयल,उमंग गोयल,अनुज गर्ग,रोबिन गर्ग,उदय गर्ग,निकुंज गर्ग,माणिक अरोरा,मयंक संगल,नमन गर्ग,सुनील गुप्ता,सौरभ मित्तल,सुधांशु सिंह,विनय अग्रवाल,विदित अग्रवाल,पुनीत गुप्ता जीवन संगिनी संग उपस्थित रहे।












